📅 Thursday, 23 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
MI vs CSK : वानखेड़े में होगा महामुकाबला, पॉइंट्स टेबल की लड़ाई आज आमने-सामने तकनीकी अभियान : CEIR पोर्टल की मदद से 90 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए मोबाइल मोहन नगर में अवैध हुक्का और ई-सिगरेट कारोबार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : रेलवे रूट से हो रही नशे की तस्करी, गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार मतदान केंद्र पर बवाल : मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान हिंसा, टीएमसी-हुमायूं कबीर समर्थक भिड़े हिंसक झड़प : तेलीबांधा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, हालत गंभीर MI vs CSK : वानखेड़े में होगा महामुकाबला, पॉइंट्स टेबल की लड़ाई आज आमने-सामने तकनीकी अभियान : CEIR पोर्टल की मदद से 90 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए मोबाइल मोहन नगर में अवैध हुक्का और ई-सिगरेट कारोबार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : रेलवे रूट से हो रही नशे की तस्करी, गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार मतदान केंद्र पर बवाल : मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान हिंसा, टीएमसी-हुमायूं कबीर समर्थक भिड़े हिंसक झड़प : तेलीबांधा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ मंच पर मासूम भक्ति : नन्हे शोभित के नृत्य से भावव…
7 वर्ष का शोभित ने सैकड़ों श्रद्धालुओं का मन मोह
7 वर्ष का शोभित ने सैकड़ों श्रद्धालुओं का मन मोह
छत्तीसगढ़

मंच पर मासूम भक्ति : नन्हे शोभित के नृत्य से भावविभोर हुए श्रद्धालु

बसना के मंडी प्रांगण में राइस मिल एसोसिएशन द्वारा आयोजित अष्टप्रहरी नाम यज्ञ के दौरान भक्ति और संगीत से भरा वातावरण देखने को मिला। इसी बीच ग्राम परगला की नीलो माधव कीर्तन मंडली से आए 7 वर्षीय बालक शोभित पटेल ने “हरे राम हरे कृष्णा” भजन पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके नृत्य में भक्ति, लय और आत्मविश्वास का अनोखा संगम दिखाई दिया। श्रद्धालु उसकी प्रस्तुति से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उसे आशीर्वाद स्वरूप आर्थिक सम्मान भी दिया। शोभित की यह प्रस्तुति आयोजन का प्रमुख आकर्षण बन गई और उसकी मासूम भक्ति ने सभी के दिलों में गहरी छाप छोड़ी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
20 Apr 2026, 12:55 PM
📍 बसना
मंडी प्रांगण में राइस मिल एसोसिएशन द्वारा आयोजित अष्टप्रहरी नाम यज्ञ इन दिनों भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत है। मंत्रोच्चार, हरिनाम संकीर्तन और ढोल-मंजीरे की गूंज के बीच आज एक ऐसा भावपूर्ण दृश्य सामने आया, जिसने सैकड़ों श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। महज 7 वर्ष का एक नन्हा बालक, लेकिन मंच पर उसकी उपस्थिति किसी सिद्ध कलाकार से कम नहीं थी।
छत्तीसगढ़ की नीलो माधव कीर्तन मंडली ग्राम परगला से अपनी मां और दादी के साथ पहुंचे शोभित पटेल ने जैसे ही “हरे राम हरे कृष्णा” के मधुर सुरों पर नृत्य प्रारंभ किया, पूरा मंडप उसकी लय और भाव में बंधता चला गया। उसके नृत्य में केवल लय, ताल और तकनीक ही नहीं, बल्कि गहन भक्ति का ऐसा समावेश था, जो सीधे श्रद्धालुओं के हृदय तक पहुंच रहा था। 
सभी मंत्रमुग्ध
नन्हे शोभित की हर एक मुद्रा, हर एक घूम और हर एक भाव-भंगिमा में अद्भुत आत्मविश्वास और समर्पण स्पष्ट झलक रहा था। गिनी-वाद्य बजाते हुए सधी हुई थाप पर उसका संतुलित और भावपूर्ण नृत्य, तथा मासूम चेहरे पर झलकती भक्ति की आभा ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। देखते ही देखते वह न केवल अपनी मंडली, बल्कि पूरे आयोजन का केंद्रबिंदु बन गया। मंच के सामने उपस्थित श्रद्धालु उसकी प्रस्तुति से इतने अभिभूत हुए कि उन्होंने अपनी प्रसन्नता और आशीर्वाद स्वरूप हजारों रुपये उसके वस्त्रों में लटका कर अर्पित किए। 
जनमानस की आस्था का प्रतीक
यह दृश्य न केवल बालक की प्रतिभा का सम्मान था, बल्कि उसकी निष्कपट भक्ति के प्रति जनमानस की आस्था का भी प्रतीक बन गया। कम उम्र में लय, ताल और भक्ति का ऐसा समन्वय विरले ही देखने को मिलता है। शोभित पटेल ने यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची प्रतिभा उम्र की सीमाओं से परे होती है, और जब उसमें भक्ति का रंग घुल जाए, तो वह सहज ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेती है। 
बसना के इस अष्टप्रहरी नाम यज्ञ में जहां भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित हो रही है, वहीं यह नन्हा कलाकार एक उज्ज्वल दीपक की भांति उभरकर सामने आया है—जिसकी छवि लंबे समय तक श्रद्धालुओं के मन , हृदय में बनी रहेगी।
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश ग्लैमर/सिनेमा खेल धर्म समाज 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें