Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन हाईप्रोफाइल जुआ : पुलिस की रेड में 12 गिरफ्तार, 20 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 4 फरार बड़ा एक्शन : अंतर्राज्यीय पारधी गैंग सहित तीन शातिर चोर गिरोह बेनकाब, लाखों के सोने-चांदी के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन हाईप्रोफाइल जुआ : पुलिस की रेड में 12 गिरफ्तार, 20 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 4 फरार बड़ा एक्शन : अंतर्राज्यीय पारधी गैंग सहित तीन शातिर चोर गिरोह बेनकाब, लाखों के सोने-चांदी के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम अतिथि मीडिया विमर्श : सूचनाओं के शोर में सच की पहचान चु…
वरिष्ठ पत्रकार उत्तरा विदानी ने कीर्तिमान कार्यालय में संस्थापक डाॅ. नीरज गजेंद्र से की सौजन्य मुलाकात
वरिष्ठ पत्रकार उत्तरा विदानी ने कीर्तिमान कार्यालय में संस्थापक डाॅ. नीरज गजेंद्र से की सौजन्य मुलाकात
अतिथि

मीडिया विमर्श : सूचनाओं के शोर में सच की पहचान चुनौतीपूर्ण, विश्वसनीय मीडिया की भूमिका अहम

ट्रेडिंग मशीनों के दौर से लेकर आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म तक के बदलावों को याद करते हुए पत्रकारों ने कहा कि पहले जहां समाचार पत्र सीमित संसाधनों और समयबद्ध प्रक्रिया के तहत प्रकाशित होते थे, वहीं आज अत्याधुनिक मशीनों और डिजिटल तकनीकों ने सूचना को पलभर में वैश्विक स्तर तक पहुंचा दिया है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
18 Apr 2026, 05:35 PM
महासमुंद

बदलते मीडिया परिवेश में सूचना के स्रोतों की बाढ़ और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण आम लोगों का भरोसा पारंपरिक और डिजिटल मीडिया दोनों पर प्रभावित हो रहा है। ऐसे समय में सत्य और विश्वसनीयता को प्राथमिकता देने वाले मंचों की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। इसी संदर्भ में प्रेस क्लब की अध्यक्ष रहीं वरिष्ठ महिला पत्रकार उत्तरा विदानी ने कीर्तिमान कार्यालय में सौजन्य भेंट के दौरान पत्रकार डॉ. नीरज गजेंद्र से चर्चा करते हुए कहा कि आज सूचना का प्रसार जितना तेज हुआ है, उतना ही उसमें भ्रम और असत्य की संभावना भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में सूचनाओं का एक तरह से शोर मचा हुआ है, जिसमें सच की आवाज को पहचान पाना आम व्यक्ति के लिए बेहद कठिन होता जा रहा है।

उत्तरा विदानी ने कहा कि मीडिया का मूल दायित्व सूचना देने के साथ सत्य, संतुलन और विश्वसनीयता के साथ जानकारियों को प्रस्तुत करना है। यदि मीडिया इस मूल उद्देश्य से भटकता है, तो समाज में भ्रम और अविश्वास की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने ‘कीर्तिमान’ जैसे मंचों की सराहना करते हुए कहा कि यह एक ऐसा प्रयास है, जो सूचना के इस शोर में सच्चाई की स्पष्ट और भरोसेमंद आवाज बन सकता है।

चर्चा के दौरान उन्होंने मीडिया के विकास क्रम पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ट्रेडिंग मशीनों के दौर से लेकर आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म तक के बदलावों को याद करते हुए कहा कि पहले जहां समाचार पत्र सीमित संसाधनों और समयबद्ध प्रक्रिया के तहत प्रकाशित होते थे, वहीं आज अत्याधुनिक मशीनों और डिजिटल तकनीकों ने सूचना को पलभर में वैश्विक स्तर तक पहुंचा दिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि तकनीक ने मीडिया को सशक्त तो बनाया है, लेकिन इसके साथ ही जिम्मेदारी भी कई गुना बढ़ गई है। आज हर व्यक्ति एक तरह से सूचना प्रदाता बन गया है, लेकिन हर सूचना पत्रकारिता के मानकों पर खरी नहीं उतरती। ऐसे में पेशेवर पत्रकारिता की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है

डॉ. नीरज गजेंद्र ने इस अवसर पर ‘कीर्तिमान’ के उद्देश्य और भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लेटफार्म का मुख्य लक्ष्य जनहित से जुड़ी खबरों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि कीर्तिमान खबर देने वाला माध्यम के साथ समाज के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक बने।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें