Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर को मिलेगी नई रफ्तार : 694 करोड़ से बनेगा 1…
प्रतिकात्मक
प्रतिकात्मक
Featured

रायपुर को मिलेगी नई रफ्तार : 694 करोड़ से बनेगा 11 किमी लंबा रिंग रोड-5, रोजाना 1 लाख लोगों को राहत

रिंग रोड-5 बनने के बाद न सिर्फ दूरी कम होगी, बल्कि राजधानी रायपुर को एक नया ट्रैफिक कॉरिडोर मिलेगा, जो आने वाले वर्षों की जरूरतों को पूरा करेगा और शहर की रफ्तार को नई दिशा देगा।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 12 Apr 2026, 11:58 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:32 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राजधानी में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट सामने आया है। शहर में करीब 11 किमी लंबा रिंग रोड-5 बनाया जाएगा, जिसके लिए शासन ने 694 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। यह सड़क चंदनीडीह से शुरू होकर महादेवघाट, खारुन नदी के किनारे होते हुए पुराना धमतरी रोड के खिलोरा तक जाएगी। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद रोजाना एक लाख से ज्यादा लोगों को जाम से राहत मिलने का अनुमान है।

दो चरणों में होगा निर्माण

रिंग रोड-5 का काम दो चरणों में पूरा किया जाएगा।

  • पहला चरण: चंदनीडीह से भाठागांव तक 7.5 किमी सड़क का निर्माण और चौड़ीकरण
  • दूसरा चरण: भाठागांव से खारुन नदी तक 3.5 किमी सड़क का विस्तार

इसके अलावा चंदनीडीह रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या को खत्म करने के लिए करीब 110 करोड़ रुपए की लागत से ओवरब्रिज बनाया जाएगा।

विज्ञापन
सर्वे के बाद शुरू होगा काम

पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता पंकज कश्यप के मुताबिक, प्रोजेक्ट को बजट मंजूरी मिल चुकी है और फिलहाल सर्वे का काम जारी है। सड़क चंदनीडीह, महादेवघाट, साठागांव और काठाडीह होते हुए खिलोरा तक बनाई जाएगी। इसमें भूमि अधिग्रहण भी शामिल है और प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।

निगम और पीडब्ल्यूडी मिलकर करेंगे काम

रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने बताया कि अधोसंरचना मद में इस प्रोजेक्ट के लिए प्रावधान किया गया है। पीडब्ल्यूडी को भी बजट मिल चुका है। बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए दोनों एजेंसियां मिलकर काम करेंगी। खास तौर पर दुर्ग-भिलाई से आने वाले लोगों को एयरपोर्ट तक सीधी और आसान कनेक्टिविटी देने पर फोकस रहेगा।

इन रूट्स पर मिलेगा सीधा फायदा

  • महादेवघाट और अमलेश्वर तक आसान पहुंच
  • भाठागांव के जरिए शहर में वैकल्पिक एंट्री
  • एक्सप्रेस-वे और NH-30 से सीधा जुड़ाव
  • दुर्ग-भिलाई से एयरपोर्ट तक सिग्नल-फ्री सफर

रिंग रोड-1 का दबाव होगा कम

विशेषज्ञों का मानना है कि शहर का मौजूदा रिंग रोड-1 अब आउटर नहीं रह गया, बल्कि शहर के बीचोंबीच आ गया है। ऐसे में नए रिंग रोड-5 का निर्माण समय की जरूरत है। इससे दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव और बिलासपुर से आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकेगा।

एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर बनाने की मांग

जानकारों का सुझाव है कि इस सड़क को सामान्य सड़क की बजाय एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेस-वे की तरह विकसित किया जाना चाहिए। इससे भविष्य में बढ़ने वाले ट्रैफिक को संभालना आसान होगा और लंबी दूरी के यात्रियों को बिना रुकावट सफर मिल सकेगा।

अभी 23 किमी का चक्कर, 1 घंटे से ज्यादा लगते हैं

फिलहाल खिलोरा से चंदनीडीह पहुंचने के लिए लोगों को रिंग रोड-1 से होकर करीब 23 किमी लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। सेजबहार के बाद ट्रैफिक इतना बढ़ जाता है कि संतोषी नगर चौक तक पहुंचने में 30-40 मिनट लग जाते हैं। जाम के चलते पूरा सफर एक घंटे से ज्यादा का हो जाता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें