Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम विद्यालयों का निरीक्षण : शैक्षणिक गुणवत्ता और अधो…
विद्यालयों का निरीक्षण
विद्यालयों का निरीक्षण

विद्यालयों का निरीक्षण : शैक्षणिक गुणवत्ता और अधोसंरचना पर जोर

पीएम श्री योजना अंतर्गत जिले के पीएमश्री तुमगांव एवं बृजराज पाठशाला का निरीक्षण करने पहुंचीं सेंट्रल नोडल अधिकारी श्रीमती अलरमेलमंगई डी ने विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, अधोसंरचना, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पीएम श्री विद्यालयों को भविष्य की शिक्षा व्यवस्था के “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” के रूप में विकसित करने पर जोर देते हुए शिक्षकों को नवाचार एवं गतिविधि आधारित शिक्षण अपनाने के निर्देश दिए।

प्रकाशित: 13 May 2026, 06:21 PM · अपडेट: 10 Jun 2026, 10:38 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

पीएम श्री योजना अंतर्गत जिले के चयनित विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, अधोसंरचना एवं नवाचार आधारित शिक्षण व्यवस्था के अवलोकन हेतु पीएम श्री के सेंट्रल नोडल अधिकारी अलरमेलमंगई डी ने आज पीएम श्री तुमगांव एवं बृजराज पाठशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन, डीएमसी रेखराज शर्मा, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित थे।

पीएम श्री विद्यालयों को बनाया जाएगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

पीएम श्री के सेंट्रल नोडल अधिकारी अलरमेलमंगई डी ने कहा कि पीएम श्री विद्यालय केवल सामान्य स्कूल नहीं बल्कि भविष्य की शिक्षा व्यवस्था के मॉडल संस्थान हैं, जिन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए विद्यालयों में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक एवं मानक अनुरूप अधोसंरचना विकसित करना आवश्यक है। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय भवनों की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, स्मार्ट क्लास, खेल मैदान एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि पीएम श्री स्कूलों में सभी सुविधाएं राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित की जाएं ताकि विद्यार्थियों को बेहतर एवं प्रेरणादायी शिक्षण वातावरण मिल सके।

शिक्षकों को नवाचार आधारित शिक्षण अपनाने के निर्देश

मंगई ने शिक्षकों से संवाद कर शिक्षण पद्धति की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को खेल-खेल में शिक्षा, गतिविधि आधारित शिक्षण एवं नवाचार आधारित अध्यापन पद्धति अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 (एनईपी 2020) के अनुरूप विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तार्किक क्षमता एवं व्यवहारिक ज्ञान का विकास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक नियमित रूप से प्रशिक्षित हों तथा आधुनिक शिक्षण तकनीकों का उपयोग करें। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा प्रदान करना पीएम श्री योजना का मुख्य उद्देश्य है।

विज्ञान एवं कंप्यूटर लैब को आधुनिक बनाने पर जोर

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विज्ञान एवं कंप्यूटर लैब में उपलब्ध संसाधनों का भी अवलोकन किया तथा निर्देश दिए कि प्रयोगशालाओं में आधुनिक उपकरण एवं सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए।

पुस्तकालय व्यवस्था को समृद्ध करने के दिए निर्देश

उन्होंने पुस्तकालय व्यवस्था को और समृद्ध बनाने पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की रुचि एवं विभिन्न विषयों से संबंधित पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध हों। साथ ही प्रत्येक विद्यार्थी का पुस्तकालय कार्ड बनाकर उन्हें नियमित रूप से पुस्तकें इश्यू करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पीएम श्री विद्यालयों को तकनीकी रूप से सक्षम, नवाचार आधारित एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए ताकि ये विद्यालय अन्य स्कूलों के लिए मॉडल बन सकें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें