बोधघाट थाना क्षेत्र के गंगानगर वार्ड में आपसी विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ। कुछ युवकों ने हथियार लेकर इलाके में दहशत फैलाई और कई जगह तोड़फोड़ की।
घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
विवाद के बाद हथियार लेकर पहुंचे युवक
आरोप है कि कुछ युवक चाकू और तलवार जैसे हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और लोगों के घरों में तोड़फोड़ करने लगे। इस घटना से मोहल्ले में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पहले भी कुछ असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से परेशानी होती रही है।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बोधघाट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।आरोप है कि आरोपी चाकू और तलवार जैसे हथियार लेकर पहुंचे और लोगों को डराने लगे। तोड़फोड़ की घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले की जानकारी मिलते ही बोधघाट पुलिस सक्रिय हुई और कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।