भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर के निर्देशानुसार विश्व रेडक्रॉस दिवस वर्ष 2026 के अवसर पर आयोजित “विश्व रेडक्रॉस दिवस पखवाड़ा” के अंतर्गत जिला शाखा महासमुंद द्वारा संचालित रेडक्रॉस स्टीकर अभियान का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महासमुंद विधानसभा के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को रेडक्रॉस स्टीकर लगाकर किया गया। इसके पश्चात माननीय कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी महासमुंद विनय कुमार लंगेह (आई.ए.एस.) को रेडक्रॉस स्टीकर लगाकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर अभियान को आगे बढ़ाया गया।
राशि संग्रहण का कार्य
राज्य शाखा रायपुर से प्राप्त 500 नग रेडक्रॉस स्टीकर जिले के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ शासकीय अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को लगाकर रेडक्रॉस के मानवसेवी कार्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा सहयोग राशि संग्रहण का कार्य किया गया।
अभियान के दौरान भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा महासमुंद के सभापति संदीप दीवान, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र राठौर, अभिषेक पाण्डेय, सहित कार्यकारिणी सदस्यों एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. बसंत माहेश्वरी शासकीय जिला चिकित्सालय महासमुंद , आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं रेडक्रॉस राष्ट्रिय प्रशिक्षक डॉ यशवंत चंद्राकर को रेडक्रॉस स्टीकर लगाकर अभियान में सहभागिता प्रदान की गई।
मिला मागर्दर्शन
उक्त कार्यक्रम जिला रेडक्रॉस अधिकारी एवं राज्य प्रतिनिधि डॉ. अशोक गिरि गोस्वामी तथा जिला शिक्षा अधिकारी बी. एल. देवांगन एवं सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवं नेतृत्व कार्यालय डाटा एंट्री ऑपरेटर सह कार्यालय प्रभारी तेजलाल देवांगन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जूनियर रेडक्रॉस से विकासखंड सचिव किरण पटेल एवं परसराम सिन्हा, रेडक्रॉस प्रभारी यशोदा दीवान, कार्यालय सहायक द्वारिका प्रसाद सिन्हा तथा जूनियर रेडक्रॉस स्वयंसेवक समीना धुनिया एवं गीता यादव की विशेष सहभागिता रही।
अभियान के समापन अवसर पर रेडक्रॉस पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मानवता, सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
