Sunday, 20 Sep 2026 भारत
W 𝕏 f
होम सही दवा, शुद्ध आहार अभियान : बागबाहरा में खाद्य व…
15 दिवसीय सघन जांच अभियान
15 दिवसीय सघन जांच अभियान

सही दवा, शुद्ध आहार अभियान : बागबाहरा में खाद्य व औषधि दुकानों पर सघन जांच, 30 स्ट्रीट वेंडर्स का निरीक्षण

छत्तीसगढ़ में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक “सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सुरक्षित खाद्य पदार्थों और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर खाद्य और औषधि प्रकोष्ठ गठित कर बागबाहरा क्षेत्र में संयुक्त जांच की गई। खाद्य प्रकोष्ठ ने 30 स्ट्रीट वेंडर्स का निरीक्षण कर उन्हें खाद्य सुरक्षा मानकों व पंजीयन के लिए जागरूक किया, वहीं औषधि प्रकोष्ठ ने कॉस्मेटिक दुकानों की जांच कर नियमों के पालन के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Apr 2026, 10:16 AM · अपडेट: 26 May 2026, 01:51 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रदेशभर में "सही दवा शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के अंतर्गत 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तायुक्त एवं मानकयुक्त दवाओं और खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, मिलावट एवं नकली दवाओं पर नियंत्रण तथा सुरक्षित खाद्य एवं प्रसाधन सामग्री के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त सहयोग से खाद्य प्रकोष्ठ एवं औषधि प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। डॉ. आई. नागेश्वर राव, उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, महासमुंद के मार्गदर्शन में दोनों प्रकोष्ठों द्वारा जांच एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

औचक निरीक्षण

खाद्य प्रकोष्ठ के अंतर्गत नोडल अधिकारी एवं अभिहित अधिकारी उमेश कुमार के नेतृत्व में गठित संयुक्त दल ने बागबाहरा बस स्टैंड, मेन रोड एवं अस्पताल के सामने स्थित क्षेत्रों में कुल 30 चाट, गुपचुप सेंटर एवं अन्य स्ट्रीट वेंडर्स का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों के संबंध में संचालकों को जागरूक किया गया तथा खाद्य पंजीयन बनाने के निर्देश दिए गए। दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंखनाद भोई सहित राजस्व विभाग के प्रतिनिधि शामिल रहे।

व्यवस्था की जांच

इसी प्रकार औषधि प्रकोष्ठ के अंतर्गत नोडल अधिकारी तृप्ति जैन, सहायक औषधि नियंत्रक के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा बागबाहरा ब्लॉक में 05 कॉस्मेटिक दुकानों, एजेंसियों एवं फैंसी स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के प्रावधानों के तहत दुकानों के रख-रखाव, भंडारण एवं क्रय-विक्रय व्यवस्था की जांच की गई। निरीक्षण दल में औषधि निरीक्षक अवधेश भारद्वाज, अखिलेश पाण्डेय तथा नायब तहसीलदार बागबाहरा शामिल रहे। अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को नियमों के पालन एवं सुरक्षित प्रसाधन सामग्री के विक्रय संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें