छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। राज्य में नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ के अंतर्गत फायरमैन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस भर्ती का संचालन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा किया जा रहा है। इसके तहत इच्छुक अभ्यर्थी 8 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 5 जून 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है ताकि उम्मीदवार आसानी से घर बैठे फॉर्म भर सकें। आवेदन जमा करने के बाद किसी भी गलती को सुधारने का अवसर भी दिया जाएगा, जिसके लिए 6 जून से 8 जून 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है।
आवेदन शुल्क की जानकारी
शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया
फायरमैन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (उच्च माध्यमिक) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। इसमें पहले शारीरिक दक्षता परीक्षण, फिर लिखित परीक्षा (CBT/OMR आधारित) और अंत में दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण शामिल होगा।
परीक्षा तिथि और प्रवेश पत्र
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 13 जुलाई 2026 को जारी किए जाएंगे। वहीं लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन रायपुर के विभिन्न केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक किया जाएगा। इस भर्ती से प्रदेश के युवाओं को सरकारी सेवा में शामिल होने का एक महत्वपूर्ण अवसर मिलने जा रहा है।
