Sunday, 26 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : फर्जी ड्राइवर बनकर प्लांट से उड़ाया ₹14.22 लाख का लोहा, 4 गिरफ्तार सुरक्षा पर सवाल : कोरबा में सब स्टेशन पर नकाबपोशों का धावा, सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद खुलासा : फर्जी ड्राइवर बनकर प्लांट से उड़ाया ₹14.22 लाख का लोहा, 4 गिरफ्तार सुरक्षा पर सवाल : कोरबा में सब स्टेशन पर नकाबपोशों का धावा, सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद
W 𝕏 f
होम महासमुंद सुशासन तिहार के अंतर्गत बागबाहरा के ग्राम परसूली …
सुशासन तिहार में जाति प्रमाण पत्र का वितरण
सुशासन तिहार में जाति प्रमाण पत्र का वितरण
महासमुंद

सुशासन तिहार के अंतर्गत बागबाहरा के ग्राम परसूली में समाधान शिविर का आयोजन

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत बागबाहरा विकासखंड के ग्राम परसूली में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। शिविर में 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए और विभिन्न विभागों के स्टॉलों के माध्यम से समस्याओं का निराकरण किया गया। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मुख्य अतिथि ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और वात्सल्य योजना का उल्लेख करते हुए अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
06 May 2026, 06:02 PM
महासमुंद

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत आज बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम परसूली में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर शामिल हुए। 

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष केशव नायक राम चंद्राकर, जनपद सदस्य लोचन पटेल सहित अंचल के सरपंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं जनपद पंचायत सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण एवं आवेदनों की समीक्षा
कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली गई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में 19 ग्राम पंचायतों—परसुली, खट्टी, परकोम, पण्डरीपानी, झिटकी, राटापाली, नर्रा, बिन्द्रावन, उखरा, कोमाखान, घोयनाबाहरा, बोईरगांव, पतेरापाली स, द्वारतराकला, भलेसर, खैरटकला, सुवरमार, कसहीबाहरा, कुलिया के नागरिक गण शामिल हुए।
सुशासन तिहार एवं विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता
शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच के अनुरूप सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रशासन प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और विकास कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख एवं ग्रामीणों से अपील
उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना एवं वात्सल्य योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक लोगों को आगे आने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां आमजन की शिकायतों और मांगों का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना ही सुशासन की पहचान है।
जनप्रतिनिधियों द्वारा समस्याओं का निराकरण एवं योजनाओं पर जोर
जनपद अध्यक्ष बागबाहरा श्री केशव नायक राम चंद्राकर एवं मंचस्थ अतिथियों ने शिविर में पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं सुनी और विभागीय अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल से आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण संभव हो रहा है तथा लोगों को अपनी बात सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है।
योजनाओं के लाभ एवं विकास कार्यों में सहभागिता का आह्वान
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ समय पर मिले और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास तेज गति से हो। उन्होंने ग्रामीणों से शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
प्रमाण पत्र वितरण एवं विभिन्न विभागों की सेवाएं
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया तथा परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लाइसेंस बनाया गया। इसी तरह जिले के पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत रेमडा एवं सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बानीगिरोला में समाधान शिविर में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें