दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण रद्द की गई 14 ट्रेनों को रेलवे ने फिर से बहाल कर दिया है। 3 अप्रैल से इन ट्रेनों का संचालन चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है, जो 7 अप्रैल तक जारी रहेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेनों की बहाली से रायपुर, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर के साथ-साथ ओडिशा और महाराष्ट्र की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले गोंदिया स्टेशन पर ट्रैक अपग्रेडेशन कार्य के चलते भी कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ था, जिन्हें अब पुनः शुरू किया जा रहा है।
इन ट्रेनों का संचालन फिर शुरू
• 68737 रायगढ़–बिलासपुर मेमू: 3 से 7 अप्रैल
• 68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू: 3 से 7 अप्रैल
• 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू: 3 से 6 अप्रैल
• 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू: 4 से 7 अप्रैल
• 68746 रायपुर–गेवरारोड मेमू: 3 से 6 अप्रैल
• 68745 गेवरारोड–रायपुर मेमू: 4 से 7 अप्रैल
• 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर: 3 से 6 अप्रैल
• 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर: 4 से 7 अप्रैल
• 68734 बिलासपुर–गेवरारोड मेमू: 3 से 7 अप्रैल
• 68733 गेवरारोड–बिलासपुर मेमू: 3 से 7 अप्रैल
• 68732 बिलासपुर–कोरबा मेमू: 3 से 7 अप्रैल
• 68731 कोरबा–बिलासपुर मेमू: 3 से 7 अप्रैल
शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनें भी बहाल
• 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू: 4 से 7 अप्रैल
• 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू: 4 से 7 अप्रैल
इस वजह से रद्द हुई थीं ट्रेनें
अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए NI कार्य और गोंदिया स्टेशन में प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन (वॉशेबल एप्रन हटाकर बैलस्टेड ट्रैक) के चलते इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था।
यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी NTES या हेल्पलाइन 139 से जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
