Monday, 10 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम कांग्रेस बैठक से 23 विधायक गायब : उद्धव ठाकरे का सहयोगियों…
MVA बैठक में नहीं पहुंचे 23 विधायक
MVA बैठक में नहीं पहुंचे 23 विधायक
कांग्रेस Featured

बैठक से 23 विधायक गायब : उद्धव ठाकरे का सहयोगियों से तीखा सवाल- क्या हम सचमुच साथ हैं?

महाराष्ट्र मानसून सत्र से पहले महा विकास अघाड़ी (MVA) की बैठक में 60 में से 23 विधायक नदारद रहे। शरद पवार और नाना पटोले जैसे बड़े नेताओं की दूरी से आहत उद्धव ठाकरे ने सहयोगियों से तीखा सवाल किया, "क्या हम सचमुच साथ हैं या सिर्फ दिखावा कर रहे हैं?" सांसदों के पाला बदलने के बाद इस बेरुखी से गठबंधन संकट में है।

विशेष संवाददाता
25 Jun 2026, 03:20 PM
मुंबई
महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र से पहले विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) की एकजुटता पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। मुंबई में विपक्ष की रणनीति तय करने के लिए बुलाई गई एक महत्वपूर्ण बैठक में गठबंधन के 60 में से 23 विधायक गायब रहे। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि शरद पवार, जयंत पाटिल और कांग्रेस के नाना पटोले जैसे दिग्गज नेता भी इस बैठक में शामिल नहीं हुए। 
हालांकि, बैठक में उद्धव ठाकरे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और संजय राउत मौजूद थे। विधायकों की इस सामूहिक बेरुखी से आहत होकर उद्धव ठाकरे ने सहयोगियों के सामने अपनी पीड़ा जाहिर की और पूछा कि क्या हम सचमुच एकजुट हैं या सिर्फ दिखावा कर रहे हैं?

सांसदों के पाला बदलने के बाद विधायकों की बेरुखी से बढ़ा तनाव

यह संकट ऐसे समय में आया है जब हाल ही में उद्धव ठाकरे गुट के छह सांसद पार्टी छोड़कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे में शामिल हो चुके हैं। इस बड़े झटके के बाद अब इतनी बड़ी संख्या में विधायकों का बैठक से दूरी बनाना गठबंधन के भविष्य पर संकट के बादल खड़े कर रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि अलग-अलग विचारधाराओं पर टिका यह गठबंधन अब बिखरने की कगार पर है। बैठक के दौरान उद्धव ठाकरे ने अपने नेताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर चले गए हैं, उन्हें जाने दो। अब हमें उन लोगों पर ध्यान देना चाहिए जो हमारे साथ मजबूती से खड़े हैं। 

विद्रोह के इतिहास से सहमा विपक्ष, एकता दिखाने की कोशिश तेज

महाराष्ट्र की राजनीति में जून का महीना हमेशा से उठापटक वाला रहा है। जून 2022 में शिवसेना में बड़ी बगावत हुई थी और ठीक ऐसी ही कहानी जून 2023 में एनसीपी के भीतर दोहराई गई थी। अब एक बार फिर सांसदों और विधायकों के इस रुख से विपक्ष सहमा हुआ है। हालांकि, उद्धव ठाकरे ने आह्वान किया है कि महा विकास अघाड़ी के रूप में वे अभी भी एक बड़ी ताकत हैं। उन्होंने सभी दलों से एकजुट होकर काम करने, संयुक्त बैठकें करने और जनता के बीच अपनी ताकत दिखाने के लिए साझा रैलियां आयोजित करने की बात कही है। अब देखना होगा कि मानसून सत्र के दौरान यह बिखरता हुआ कुनबा सरकार को घेरने में कितना कामयाब हो पाता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना
राजनीति
कीर्तिमान विशेष
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें