Sunday, 23 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
खनन कानून और राज्यों के अधिकार पर आर-पार, भूपेश बघेल और केदार कश्यप में छिड़ी जुबानी जंग बारिश के बीच छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक, रायपुर में सबसे ज्यादा 25 केस बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 3 साल के बच्चे की मौत, प्रशासन सख्त, 4 क्लीनिक सील पेपर लीक : एंडोस्कोपिक कैमरे से सील लिफाफे से चुराए प्रश्न, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार महासमुंद में सिगरेट के विवाद पर टंगिया और चाकू से जानलेवा हमला, 3 घायल खनन कानून और राज्यों के अधिकार पर आर-पार, भूपेश बघेल और केदार कश्यप में छिड़ी जुबानी जंग बारिश के बीच छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक, रायपुर में सबसे ज्यादा 25 केस बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 3 साल के बच्चे की मौत, प्रशासन सख्त, 4 क्लीनिक सील पेपर लीक : एंडोस्कोपिक कैमरे से सील लिफाफे से चुराए प्रश्न, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार महासमुंद में सिगरेट के विवाद पर टंगिया और चाकू से जानलेवा हमला, 3 घायल
W 𝕏 f
होम बलरामपुर-रामानुजगंज बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 3 साल …
अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन की कार्रवाई
अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन की कार्रवाई
🔴 BREAKING बलरामपुर-रामानुजगंज

बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 3 साल के बच्चे की मौत, प्रशासन सख्त, 4 क्लीनिक सील

बलरामपुर जिले में कथित झोलाछाप डॉक्टर से इलाज के बाद 3 वर्षीय बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि इंजेक्शन लगाए जाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वास्थ्य और प्रशासनिक अमले ने कार्रवाई करते हुए चार क्लीनिक सील किए हैं। CMHO ने जिले में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कीर्तिमान न्यूज
23 Aug 2026, 09:15 AM
बलरामपुर
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा दिया है। एक कथित 'झोलाछाप' डॉक्टर के गलत इलाज और लापरवाही भरे इंजेक्शन की वजह से 3 साल के बेकसूर बच्चे की जान चली गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है, जिसके बाद शासन और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से बिना किसी डिग्री या मान्यता के अवैध क्लीनिक चलाए जा रहे थे। 

मौत के बाद हरकत में आया विभाग 

मामला तब तूल पकड़ गया जब एक परिजन अपने 3 साल के बच्चे का इलाज कराने ऐसे ही एक झोलाछाप डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन दिया, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जिले के सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध तरीके से चल रहे डिस्पेंसरी और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर तुरंत कार्रवाई की जाए। 

किया गया संयुक्त कार्रवाई 

प्रशासनिक टीम ने इलाके में दबिश देकर 4 क्लीनिकों को मौके पर ही सील कर दिया है। स्पष्ट कर दिया गया है कि बिना वैध रजिस्ट्रेशन, अनुमति और जरूरी मेडिकल दस्तावेजों के कोई भी दवाखाना या क्लीनिक संचालित नहीं होने दिया जाएगा। इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान राजपुर तहसीलदार, बरियों नायब तहसीलदार नरेंद्र कंवर, प्रतीक जायसवाल और बीएमओ डॉक्टर दीपक गुप्ता समेत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। प्रशासन का कहना है कि यह जांच अभी रुकी नहीं है, पूरे जिले में ऐसे फर्जी डॉक्टरों को चिह्नित कर उनके खिलाफ एफआईआर और सीलिंग की कार्रवाई जारी रहेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें