Sunday, 29 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
School News: एक शिकायत ने खोली छात्रावास की ऐसी पोल, वायरल वीडियो के बाद प्राचार्य पर गिरी गाज! Road Accident: रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत, 4 मासूम भी शामिल consumer court: सर्वर डाउन का बहाना और 50 हजार का चेक, आखिर क्यों फंस गया SBI उपभोक्ता फोरम में? Liquor Scam: काली कमाई को सोने में खपाता था अनवर ढेबर का राइट हैंड सुब्बू, EOW की पूछताछ में उगले कई बड़े राज Teacher Recruitment: आत्मानंद स्कूलों की भर्ती में चौंकाने वाला खेल, 100 में से महज 6 नंबर लाने वाले भी बन गए गुरुजी, अब मंत्री ने मानी बड़ी चूक! Theft Case: 4 दरवाजे, 11 चाबियां और 200 किलो की तिजोरी... फिर भी बिना ताला टूटे कैसे गायब हुए करोड़ों के गहने? School News: एक शिकायत ने खोली छात्रावास की ऐसी पोल, वायरल वीडियो के बाद प्राचार्य पर गिरी गाज! Road Accident: रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत, 4 मासूम भी शामिल consumer court: सर्वर डाउन का बहाना और 50 हजार का चेक, आखिर क्यों फंस गया SBI उपभोक्ता फोरम में? Liquor Scam: काली कमाई को सोने में खपाता था अनवर ढेबर का राइट हैंड सुब्बू, EOW की पूछताछ में उगले कई बड़े राज Teacher Recruitment: आत्मानंद स्कूलों की भर्ती में चौंकाने वाला खेल, 100 में से महज 6 नंबर लाने वाले भी बन गए गुरुजी, अब मंत्री ने मानी बड़ी चूक! Theft Case: 4 दरवाजे, 11 चाबियां और 200 किलो की तिजोरी... फिर भी बिना ताला टूटे कैसे गायब हुए करोड़ों के गहने?
W 𝕏 f
होम › देश › राष्ट्रीय › 4,097 करोड़ बैंक फ्रॉड : रिलायंस समूह की 2 कंपनियों समेत 7 …
रिलायंस बैंक फ्रॉड मामले में CBI की पहली चार्जशीट
रिलायंस बैंक फ्रॉड मामले में CBI की पहली चार्जशीट
राष्ट्रीय

4,097 करोड़ बैंक फ्रॉड : रिलायंस समूह की 2 कंपनियों समेत 7 पर CBI की चार्जशीट

रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस से जुड़े 4,097 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI ने पहली चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें रिलायंस समूह की दो कंपनियों और पांच पूर्व अधिकारियों समेत सात आरोपियों को नामजद किया गया है। मामले में अब तक तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और जांच अभी जारी है।

व
प्रकाशित: 08 Jul 2026, 08:25 AM · अपडेट: 28 Oct 2026, 05:53 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड से जुड़े चर्चित बैंक धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ा कदम उठाया है। जांच एजेंसी ने इस मामले में पहली चार्जशीट विशेष सीबीआई अदालत में दाखिल कर दी है। चार्जशीट में रिलायंस समूह की 2 कंपनियों समेत कुल 7 आरोपियों को नामजद किया गया है। इन पर 13 सरकारी बैंकों को 4,097 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

चार्जशीट में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड के 5 पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है। इनमें तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवांग प्रवीण मोदी, निदेशक रविंद्र सोमयाजुला राव, धनंजय भगवानप्रसाद तिवारी, एग्जीक्यूटिव रिस्क ऑफिसर राजेश कृष्णमूर्ति और चीफ रिस्क ऑफिसर लव चतुर्वेदी के नाम शामिल हैं। सीबीआई ने सभी पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और सरकारी बैंकों को वित्तीय नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

जांच में क्या खुलासा हुआ

सीबीआई के अनुसार, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड ने बैंकों से लिया गया ऋण तय शर्तों के विपरीत विभिन्न मध्यस्थ और शेल कंपनियों के जरिए रिलायंस एडीए समूह की अन्य कंपनियों में भेजा। जांच एजेंसी का दावा है कि इस प्रक्रिया से ऋण देने वाले बैंकों को भारी नुकसान हुआ, जबकि संबंधित कंपनियों और आरोपियों को अनुचित लाभ मिला।

13 सरकारी बैंकों को 4,097 करोड़ का नुकसान

यह मामला बैंक ऑफ महाराष्ट्र और अन्य सरकारी बैंकों की शिकायत पर दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि बैंकिंग कंसोर्टियम से जुड़े 13 सरकारी बैंकों को कुल 4,097 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

3 आरोपी पहले ही गिरफ्तार

सीबीआई अब तक इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के पूर्व उपाध्यक्ष अमिताभ झुनझुनवाला, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवांग मोदी और रिलायंस कैपिटल के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी अमित बापना शामिल हैं। फिलहाल अमिताभ झुनझुनवाला और देवांग मोदी न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि अमित बापना सीबीआई की हिरासत में हैं।

आगे भी दाखिल हो सकती है चार्जशीट

सीबीआई ने बताया कि रिलायंस समूह से जुड़े विभिन्न मामलों में कुल 7 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। अन्य निदेशकों, कंपनियों और सार्वजनिक अधिकारियों की भूमिका की जांच अभी जारी है। जरूरत पड़ने पर पूरक चार्जशीट भी दाखिल की जाएगी। एजेंसी ने कहा कि पूरे मामले की निगरानी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत की जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें