Sunday, 02 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
बिलासपुर में 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, मोबाइल की चाहत बनी मौत की वजह मकान में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा का खेल, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार दुष्कर्म आरोपी तरुण जायसवाल पर कार्रवाई, पुलिस ने जब्त की 12 बोर बंदूक CSP नेहा फिर विवादों में : जेल में बंद आरोपी से 75 लाख की डील का आरोप, CM से लेकर मानवाधिकार आयोग तक पहुँची शिकायत संतान न होने के तनाव से विवाहिता ने घर में लगाई फांसी, मानसिक रूप से थी परेशान धमतरी में दो लोगों पर हमले के बाद घर के बाहर मृत मिला तेंदुआ, मौत के कारणों की जांच शुरू बिलासपुर में 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, मोबाइल की चाहत बनी मौत की वजह मकान में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा का खेल, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार दुष्कर्म आरोपी तरुण जायसवाल पर कार्रवाई, पुलिस ने जब्त की 12 बोर बंदूक CSP नेहा फिर विवादों में : जेल में बंद आरोपी से 75 लाख की डील का आरोप, CM से लेकर मानवाधिकार आयोग तक पहुँची शिकायत संतान न होने के तनाव से विवाहिता ने घर में लगाई फांसी, मानसिक रूप से थी परेशान धमतरी में दो लोगों पर हमले के बाद घर के बाहर मृत मिला तेंदुआ, मौत के कारणों की जांच शुरू
W 𝕏 f
होम महासमुंद बागबाहरा से देवघर रवाना हुआ 52 सदस्यीय कांवरिया द…
बागबाहरा से देवघर रवाना हुआ कांवरिया दल
बागबाहरा से देवघर रवाना हुआ कांवरिया दल
महासमुंद

बागबाहरा से देवघर रवाना हुआ 52 सदस्यीय कांवरिया दल, 27 साल पुरानी परंपरा निभाएंगे शिवभक्त

श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था दिखाते हुए बागबाहरा के बोल बम कांवरिया संघ का 52 सदस्यीय दल बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर करीब 105 किलोमीटर की पैदल कांवर यात्रा पूरी कर बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक करेंगे। संघ पिछले 27 वर्षों से इस धार्मिक परंपरा को निभा रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
02 Aug 2026, 05:05 PM
महासमुंद

श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा शनिवार को देखने को मिला। बोल बम कांवरिया संघ बागबाहरा का 52 सदस्यीय दल बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर, झारखंड) की पावन कांवर यात्रा के लिए धार्मिक उत्साह के साथ रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के प्रस्थान के दौरान बोल बम, हर-हर महादेव और जय बाबा बैद्यनाथ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

रायपुर से ट्रेन द्वारा देवघर के लिए प्रस्थान

कांवरिया संघ के संयोजक नरेंद्र (गप्पी) सलूजा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का दल बागबाहरा से बस के माध्यम से रायपुर के लिए रवाना हुआ। इसके बाद सभी श्रद्धालु ट्रेन से बाबा धाम देवघर पहुंचेंगे। वहां से सुल्तानगंज पहुंचकर पवित्र गंगाजल लेकर करीब 105 किलोमीटर की पैदल कांवर यात्रा पूरी करेंगे और बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक करेंगे।

27 वर्षों से निभा रहे हैं कांवर यात्रा की परंपरा

इस वर्ष की यात्रा में बागबाहरा के साथ-साथ तेंदुकोना, सरायपाली, महासमुंद और ओडिशा के श्रद्धालु भी शामिल हुए हैं। संघ में वर्षों से लगातार बाबा धाम की यात्रा करने वाले अनुभवी शिवभक्तों के साथ पहली बार यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु भी शामिल हैं। संघ के कई सदस्य पिछले लगभग 27 वर्षों से लगातार कांवर यात्रा कर धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

                                                                                                                                                        बागबाहरा से देवघर रवाना हुआ कांवरिया दल

कई क्षेत्रों के श्रद्धालु हुए शामिल

कांवर यात्रा में गिरधारी सोनी, रोहित चंद्राकर, दिलीप साहू, पुरुषोत्तम तिवारी, धनश्याम चंद्राकर, कैलाश अग्रवाल (तेंदुकोना), डब्ल्यू अग्रवाल (ओडिशा), नवीन अग्रवाल, रवि फरौंदिया, मेघु साहू, धर्मेंद्र ठाकुर, गिरीश मोनाडी, सोनू सलूजा, आशीष अग्रवाल (महासमुंद), संदीप गुप्ता, हरीश दुबे, पराग अग्रवाल, भूषण साहू, धनंजय साहू, मयंक शर्मा, उज्ज्वल अग्रवाल, पुलस सेन, प्रखर अग्रवाल, युगल परमार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक श्रद्धालु शामिल हैं।

पूजन-अर्चन के बाद दी गई भावपूर्ण विदाई

रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की। परिजनों और नगरवासियों ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाओं के साथ कांवरियों को विदाई दी। पूरे दल में बाबा धाम पहुंचकर जलाभिषेक करने को लेकर खासा उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया।

क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए करेंगे जलाभिषेक

श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक का सौभाग्य जीवन का परम सौभाग्य है। सभी कांवरिए बाबा धाम में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना के साथ जलाभिषेक करेंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिल रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें