Monday, 03 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
एक्शन : दुर्ग में सट्टा नेटवर्क पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 1.65 करोड़ की संपत्ति जब्त रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवक की लाश, ट्रेन से गिरने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस सड्डू में पेट्रोल पंप पर विवाद के बाद मारपीट, पुलिस ने तीन घंटे में पकड़े आरोपी लूट का विरोध पड़ा भारी : दुर्ग में उपसरपंच की बेरहमी से हत्या, मोबाइल और 4 हजार रुपए लूटकर भागे आरोपी बिलासपुर में बड़ा हादसा टला : बस गुजरते समय बीच से टूटा बांसाझाल पुल, यात्रियों की बची जान दो बाइक आपस में भिड़ीं, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, तीन घायल एक्शन : दुर्ग में सट्टा नेटवर्क पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 1.65 करोड़ की संपत्ति जब्त रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवक की लाश, ट्रेन से गिरने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस सड्डू में पेट्रोल पंप पर विवाद के बाद मारपीट, पुलिस ने तीन घंटे में पकड़े आरोपी लूट का विरोध पड़ा भारी : दुर्ग में उपसरपंच की बेरहमी से हत्या, मोबाइल और 4 हजार रुपए लूटकर भागे आरोपी बिलासपुर में बड़ा हादसा टला : बस गुजरते समय बीच से टूटा बांसाझाल पुल, यात्रियों की बची जान दो बाइक आपस में भिड़ीं, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, तीन घायल
W 𝕏 f
होम महासमुंद महासमुंद के बाल संप्रेक्षण गृह में बड़ी लापरवाही,…
महासमुंद बाल संप्रेक्षण गृह
महासमुंद बाल संप्रेक्षण गृह
महासमुंद

महासमुंद के बाल संप्रेक्षण गृह में बड़ी लापरवाही, खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हुए 8 नाबालिग

महासमुंद के बरोंडा बाजार स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिग खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। सभी बच्चे अलग-अलग आपराधिक मामलों में निरुद्ध थे। घटना के बाद पुलिस ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है, वहीं संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
03 Aug 2026, 12:11 PM
महासमुंद
महासमुंद जिले के बरोंडा बाजार स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिगों के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे रात करीब 2 से 3 बजे के बीच खिड़की की ग्रिल तोड़कर परिसर से बाहर निकल गए। घटना के बाद संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

अलग-अलग अपराधों में निरुद्ध थे बच्चे

जानकारी के अनुसार, फरार हुए सभी नाबालिग पिछले 4 से 5 महीनों के दौरान अलग-अलग आपराधिक मामलों में बाल संप्रेक्षण गृह लाए गए थे। इनमें एक नाबालिग दुष्कर्म के मामले में निरुद्ध था, जबकि दो अन्य चोरी के मामलों में बंद थे। बाकी बच्चों पर एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज बताए जा रहे हैं। 

पुलिस ने शुरू किया तलाश अभियान

फरार बच्चों की तलाश के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। संप्रेक्षण गृह परिसर की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सुरक्षा में कहां चूक हुई।

महासमुंद समेत दूसरे जिलों से जुड़े हैं मामले

फरार हुए नाबालिगों का संबंध महासमुंद, सरायपाली, धमतरी और ओडिशा के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

पहले भी सामने आ चुकी है ऐसी घटना

गौरतलब है कि करीब दो साल पहले भी इसी बाल संप्रेक्षण गृह से बच्चों के फरार होने की घटना सामने आई थी। एक बार फिर हुई इस घटना ने सुरक्षा इंतजामों और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें