Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया
W 𝕏 f
होम रायगढ़ AC ब्लास्ट : दम घुटने से पिता की मौत, बेटा गंभीर
AC ब्लास्ट के बाद जला घर और मोटरसाइकिल
AC ब्लास्ट के बाद जला घर और मोटरसाइकिल
रायगढ़

AC ब्लास्ट : दम घुटने से पिता की मौत, बेटा गंभीर

रायगढ़ के अंबेडकर आवास आईटीआई कॉलोनी में विंडो एसी का कंप्रेसर फटने से घर में धुआं भर गया। दम घुटने से 45 वर्षीय पुरुषोत्तम पटेल की मौत हो गई, जबकि उनका 19 वर्षीय बेटा आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घर के बाहर खड़ी दो बाइक भी जलकर राख हो गईं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
25 Jun 2026, 02:50 PM
रायगढ़

जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर आवास आईटीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में लगे विंडो एसी का कंप्रेसर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे पूरे कमरे में धुआं भर गया। इस हादसे में पिता की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। आग की चपेट में घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी आ गईं और पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय पुरुषोत्तम पटेल अपने 19 वर्षीय बेटे आर्यन पटेल के साथ अंबेडकर आवास आईटीआई कॉलोनी में रहते थे। बुधवार को आर्यन का जन्मदिन था। रात में दोनों ने साथ भोजन किया और सोने चले गए। तड़के करीब तीन बजे अचानक कमरे में लगे विंडो एसी का कंप्रेसर जोरदार धमाके के साथ फट गया।

धुएं और आग के कारण बाहर नहीं निकल सके

धमाके के बाद आग की चिंगारियां घर के बाहर खड़ी दो बाइकों तक पहुंच गईं, जिससे उनमें भी आग लग गई। इसी दौरान मुख्य दरवाजे के आसपास धुआं और आग फैलने से पिता-पुत्र घर से बाहर नहीं निकल पाए। कुछ ही मिनटों में पूरा कमरा धुएं से भर गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बाहर बाइकें जलती देख उन्होंने तत्काल डायल-112 और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर घर का दरवाजा तोड़ा और दोनों को बाहर निकाला। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक पुरुषोत्तम पटेल की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर रूप से घायल आर्यन पटेल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विंडो एसी के कंप्रेसर में विस्फोट होने की बात सामने आई है। कमरे का आकार छोटा होने के कारण धुआं तेजी से भर गया, जिससे यह दुखद हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें