Tuesday, 11 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
रात में हॉस्टल में घुसा जहरीला सांप, 3 मासूम छात्राओं की मौत, 3 की हालत गंभीर दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक की मौत राजधानी में हाई अलर्ट : दिल्ली पुलिस ने जारी किए 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर, सूचना देने पर इनाम का ऐलान सतना जिला अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप : 132 लोगों की मौत, कई हवाई अड्डे बंद और राष्ट्रीय आपदा घोषित JPSC-JSSC आंदोलन : लाठीचार्ज के बाद झारखंड में भड़की सियासत, विरोध में BJP का राज्यव्यापी बंद; रांची में सुरक्षा सख्त रात में हॉस्टल में घुसा जहरीला सांप, 3 मासूम छात्राओं की मौत, 3 की हालत गंभीर दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक की मौत राजधानी में हाई अलर्ट : दिल्ली पुलिस ने जारी किए 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर, सूचना देने पर इनाम का ऐलान सतना जिला अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप : 132 लोगों की मौत, कई हवाई अड्डे बंद और राष्ट्रीय आपदा घोषित JPSC-JSSC आंदोलन : लाठीचार्ज के बाद झारखंड में भड़की सियासत, विरोध में BJP का राज्यव्यापी बंद; रांची में सुरक्षा सख्त
W 𝕏 f
होम सूरजपुर हादसा : कोयला लोड हाइवा ने बाइक को रौंदा, मंदिर ज…
भटगांव हाइवा हादसा
भटगांव हाइवा हादसा
🔴 BREAKING सूरजपुर

हादसा : कोयला लोड हाइवा ने बाइक को रौंदा, मंदिर जा रही 13 वर्षीय मासूम की मौके पर मौत, सहेली गंभीर

भटगांव में SECL जीएम कार्यालय के पास तेज रफ्तार कोयला लदे हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

कीर्तिमान न्यूज
11 Aug 2026, 09:03 AM
भटगांव
रविवार को एसईसीएल (SECL) जीएम कार्यालय के पास सोनू इलेक्ट्रॉनिक्स के सामने एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कोयला लदे हाइवा ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 13 साल की एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। जानकारी के मुताबिक, तिलसुआपारा भटगांव निवासी रितिका (13 वर्ष, पिता रामसाय) और ग्राम दुग्गा निवासी वर्षा राजवाड़े (13 वर्ष, पिता संतोष राजवाड़े) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर डीएवी स्कूल की ओर से आ रही थीं। 

पूजा-अर्चना करने निकली बच्चियों को हाइवा ने रौंदा

दोनों बच्चियां रविवार की सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए निकली थीं। इसी दौरान जगन्नाथपुर की तरफ से आ रहे कोयला लोड हाइवा (सीएचपी की ओर जा रहे) से बाइक की सीधी और भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक हाइवा के नीचे जा घुसी। हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई। रितिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटनास्थल पर अगरबत्ती और पूजा का सामान बिखरा पड़ा मिला। 

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी 

आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी और लहूलुहान अवस्था में पड़ी घायल वर्षा को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद भटगांव और आसपास के ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कोयला परिवहन में लगे भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। ये वाहन बस्तियों और मुख्य सड़कों से अत्यधिक तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे आए दिन हादसों का डर बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि:

  • कोयला लदे भारी वाहनों की गति सीमा तय की जाए।

  • मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों में ट्रैफिक पुलिस और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों।

  • यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

पुलिस जांच में जुटी 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना
राजनीति
कीर्तिमान विशेष
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें