Sunday, 27 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत Chandrapal Singh Lodhi Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पोल से टकराई भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर Durg POCSO Case: 4 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में दोषी को उम्रकैद, 153 दिन बाद आया फैसला Kabaddi Player: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर CM साय ने दी बधाई Matru Shishu Hospital: सुरक्षा गार्ड ने लगाया ड्रिप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत Chandrapal Singh Lodhi Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पोल से टकराई भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर Durg POCSO Case: 4 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में दोषी को उम्रकैद, 153 दिन बाद आया फैसला Kabaddi Player: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर CM साय ने दी बधाई Matru Shishu Hospital: सुरक्षा गार्ड ने लगाया ड्रिप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › JPSC-JSSC आंदोलन : लाठीचार्ज के बाद झारखंड में भड…
झारखंड में छात्रों का प्रदर्शन
झारखंड में छात्रों का प्रदर्शन
राष्ट्रीय Featured

JPSC-JSSC आंदोलन : लाठीचार्ज के बाद झारखंड में भड़की सियासत, विरोध में BJP का राज्यव्यापी बंद; रांची में सुरक्षा सख्त

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बीजेपी ने झारखंड बंद बुलाया है। भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली की CBI जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 11 Aug 2026, 09:36 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 10:28 AM
रांची:
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ झारखंड के युवाओं का फूटा गुस्सा अब राज्य में बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक भूचाल का रूप ले चुका है। सोमवार को राजधानी रांची में JPSC और JSSC अभ्यर्थियों पर हुए पुलिसिया एक्शन के बाद मंगलवार सुबह से ही सियासी हलचल तेज हो गई है। छात्रों के समर्थन में और पुलिस कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज पूरे झारखंड में ‘बंद’ का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को अपनी मुख्य मांगों—विशेषकर भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की सीबीआई (CBI) जांच—को लेकर हजारों की संख्या में अभ्यर्थी सड़कों पर उतरे थे। 
लाठी चार्ज के बाद झारखंड बंद

प्रदर्शनकारी नेता देवेंद्र की बिगड़ी तबीयत

जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश की, पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर रखी थी। स्थिति तब बिगड़ गई जब उग्र प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसी दौरान मांगों को लेकर अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई। 

विपक्षो ने राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मौके पर मौजूद सहयोगियों और प्रशासन की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद से ही छात्रों में आक्रोश और गहरा गया है।सोमवार के घटनाक्रम के बाद विपक्ष ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी के राज्यव्यापी बंद के ऐलान को देखते हुए संवेदनशील इलाकों, चौराहों और मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। 

आंदोलनकारी छात्रों का संघर्ष जारी

प्रशासन किसी भी तरह की अनहोनी या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। दूसरी ओर, आंदोलनकारी छात्रों का स्पष्ट कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाए जाते और परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की जाती, उनका यह संघर्ष जारी रहेगा।

अपडेट जारी है...

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें