Tuesday, 17 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: नहाने के लिए घर से निकला 55 वर्षीय व्यक्ति, खोलार नदी में मिला शव Jail Escape: जेल से फरार 4 बंदियों में एक गिरफ्तार, कंबलों की रस्सी बनाकर फांदी थी 20 फीट ऊंची दीवार Jagdalpur News: जगदलपुर में दीपा सागर की मौत पर बवाल, CBI जांच की मांग तेज Railway Ticket Scam: कंफर्म टिकट के नाम पर वसूली, रेलवे कर्मचारी और शिक्षक गिरफ्तार, 25 अवैध टिकट बरामद Bastar News: कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प Illegal Paddy Stock: धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन सख्त, भलेसर में 975 कट्टा धान जब्त Crime News: नहाने के लिए घर से निकला 55 वर्षीय व्यक्ति, खोलार नदी में मिला शव Jail Escape: जेल से फरार 4 बंदियों में एक गिरफ्तार, कंबलों की रस्सी बनाकर फांदी थी 20 फीट ऊंची दीवार Jagdalpur News: जगदलपुर में दीपा सागर की मौत पर बवाल, CBI जांच की मांग तेज Railway Ticket Scam: कंफर्म टिकट के नाम पर वसूली, रेलवे कर्मचारी और शिक्षक गिरफ्तार, 25 अवैध टिकट बरामद Bastar News: कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प Illegal Paddy Stock: धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन सख्त, भलेसर में 975 कट्टा धान जब्त
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Bhopal Crime News: बुजुर्ग दंपति के घर दिनदहाड़े …
Bhopal robbery attempt case (Image Source: social media)
Bhopal robbery attempt case (Image Source: social media)
राष्ट्रीय

Bhopal Crime News: बुजुर्ग दंपति के घर दिनदहाड़े लूट की कोशिश, केयर टेकर पर साजिश रचने का आरोप

Bhopal Crime News: अवधपुरी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति के घर दिनदहाड़े लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। तीन से चार बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग पर हथौड़े से हमला किया, लेकिन शोर सुनकर लोगों के पहुंचने पर वे बिना लूट किए फरार हो गए। पुलिस ने मामले में घर की केयर टेकर को हिरासत में लिया है, जिस पर वारदात की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

स
प्रकाशित: 26 Sep 2026, 02:19 PM · अपडेट: 04 Nov 2026, 11:04 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
भोपाल
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bhopal Crime News: बुजुर्ग दंपति के साथ लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कुछ बदमाश एक घर में घुस गए और बुजुर्ग दंपति को निशाना बनाने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने बुजुर्ग पर हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, वारदात सुबह के समय हुई, जब तीन से चार बदमाश बुजुर्ग दंपति के घर में दाखिल हुए। बदमाशों का इरादा घर में लूटपाट करने का था। 

शोर मचाने पर भागे बदमाश

विरोध करने पर उन्होंने बुजुर्ग पर हथौड़े से हमला कर दिया। हमले के कारण उनके शरीर से खून निकलने लगा और घर के फर्श व बाथरूम में खून के निशान मिले। हमले के बाद बुजुर्ग दंपति ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। लोगों की भीड़ जुटती देख बदमाश बिना लूट किए ही वहां से फरार हो गए। 

केयर टेकर पर साजिश का आरोप

केयर टेकर पर साजिश रचने का आरोप पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात के पीछे घर में काम करने वाली महिला केयर टेकर की भूमिका होने की आशंका है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पूछताछ के दौरान महिला ने वारदात की योजना बनाने की बात स्वीकार की है। 

फरार आरोपियों की तलाश जारी

फिलहाल अवधपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ पूरे मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें