Sunday, 27 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत Chandrapal Singh Lodhi Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पोल से टकराई भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर Durg POCSO Case: 4 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में दोषी को उम्रकैद, 153 दिन बाद आया फैसला Kabaddi Player: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर CM साय ने दी बधाई Matru Shishu Hospital: सुरक्षा गार्ड ने लगाया ड्रिप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत Chandrapal Singh Lodhi Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पोल से टकराई भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर Durg POCSO Case: 4 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में दोषी को उम्रकैद, 153 दिन बाद आया फैसला Kabaddi Player: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर CM साय ने दी बधाई Matru Shishu Hospital: सुरक्षा गार्ड ने लगाया ड्रिप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › सतना जिला अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत…
सतना अस्पताल में प्रसूता की मौत मामला
सतना अस्पताल में प्रसूता की मौत मामला
राष्ट्रीय

सतना जिला अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

सतना जिला अस्पताल में प्रसव के कुछ घंटे बाद 32 वर्षीय महिला बबीता रैदास की मौत हो गई। परिजनों ने अत्यधिक रक्तस्राव के दौरान इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 11 Aug 2026, 10:15 AM · अपडेट: 25 Sep 2026, 02:13 AM
सतना
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मध्यप्रदेश के सतना जिला अस्पताल में एक नवजात बच्ची की किलकारियां उस समय मातम में बदल गईं, जब प्रसव के कुछ ही घंटों बाद उसकी मां की दर्दनाक मौत हो गई। 32 वर्षीय प्रसूता ने सामान्य प्रसव के जरिए बेटी को जन्म दिया था, लेकिन इसके बाद अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) होने से उसकी हालत बिगड़ती चली गई। मृतका के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार, उचेहरा के नया टोला (वार्ड-3) निवासी बबीता रैदास (पति नारायण दास) को रविवार सुबह उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सतना जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। 

स्थिति में नहीं हुआ सुधार, सुबह हुई मौत

शाम लगभग 8 बजे बबीता ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। डिलीवरी तो सामान्य रही, लेकिन इसके तुरंत बाद प्रसूता की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और तेज ब्लीडिंग शुरू हो गई। हालत नाजुक होते देख डॉक्टरों ने परिजनों से तत्काल 'ए पॉजिटिव' (A+) ब्लड की दो यूनिट व्यवस्था करने को कहा। परिजनों का दावा है कि उन्होंने समय पर खून का इंतजाम कर दिया था। इसके बावजूद बबीता की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। उसे पहले एचडीयू (High Dependency Unit) और फिर हालत और बिगड़ने पर आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे उसने अंतिम सांस ली। 

मेडिकल हिस्ट्री और पूरी रिपोर्ट मांगी

परिजनों ने बताया कि यह बबीता की दूसरी डिलीवरी थी। नवजात बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन मां का साया सिर से उठने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और ड्यूटी पर तैनात मेडिकल स्टाफ पर सही समय पर सही इलाज न देने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ से मरीज की मेडिकल हिस्ट्री और इलाज की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें