Sunday, 30 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम कोरबा हादसा : अवैध रेत परिवहन बना जानलेवा, ट्रैक्टर हाद…
अवैध रेत परिवहन बना जानलेवा, ट्रैक्टर हादसे में एक की मौत
अवैध रेत परिवहन बना जानलेवा, ट्रैक्टर हादसे में एक की मौत
कोरबा

हादसा : अवैध रेत परिवहन बना जानलेवा, ट्रैक्टर हादसे में एक की मौत

उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम मड़वारानी में सोन नदी से रेत भरकर लौट रहा ट्रैक्टर ग्राम जर्वे के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दबने से 29 वर्षीय शिवकुमार पटेल की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक अमित कुमार सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन जारी रहने का आरोप लगाया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
25 Jun 2026, 03:40 PM
कोरबा

उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम मड़वारानी में अवैध रेत परिवहन के दौरान एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। सोन नदी से रेत भरकर लौट रहा ट्रैक्टर ग्राम जर्वे के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, मड़वारानी निवासी शिवकुमार पटेल (29) और अमित कुमार समेत कुछ युवक ट्रैक्टर में रेत भरकर सोन नदी से वापस लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने के कारण वह नियंत्रण खो बैठा और पलट गया। इस दौरान शिवकुमार पटेल ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दो युवक अस्पताल में भर्ती

हादसे में ट्रैक्टर चालक अमित कुमार और एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल मदद करते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

लंबे समय से जारी है अवैध उत्खनन का आरोप

घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन को लेकर नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि सोन नदी से लंबे समय से रेत का अवैध खनन किया जा रहा है और इसे कम कीमत पर विभिन्न स्थानों पर बेचा जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें