Tuesday, 07 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम महासमुंद हादसा : एनीकट पर मछली पकड़ते समय युवक तेज बहाव मे…
मछली पकड़ने के दौरान 21 वर्षीय युवक तेज पानी के बहाव में बह गया।
मछली पकड़ने के दौरान 21 वर्षीय युवक तेज पानी के बहाव में बह गया।
महासमुंद

हादसा : एनीकट पर मछली पकड़ते समय युवक तेज बहाव में बहा, रेस्क्यू अभियान जारी

महासमुंद के तुमगांव थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुरा एनीकट में मछली पकड़ने के दौरान 21 वर्षीय रामेश्वर निषाद तेज पानी के बहाव में बह गया। सूचना पर पुलिस और नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तेज धारा के कारण तत्काल रेस्क्यू संभव नहीं हो सका। युवक की तलाश जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
06 Jul 2026, 06:17 PM
महासमुंद
महासमुंद जिले के तुमगांव इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सोमवार दोपहर गोपालपुरा एनीकट में मछली पकड़ने गया एक 21 वर्षीय युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है और युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कैसे हुआ यह हादसा  

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गोपालपुर का रहने वाला रामेश्वर निषाद (पिता दसरू निषाद) सोमवार दोपहर करीब 2 बजे गांव के ही एनीकट के पास मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान अचानक पानी का वेग बढ़ा और वह खुद को संभाल नहीं पाया। तेज धारा उसे अपने साथ बहा ले गई। वहां मौजूद एक अन्य ग्रामीण, तिरथ निषाद ने सूझबूझ दिखाते हुए सूखी लकड़ी के सहारे रामेश्वर को खींचने की कोशिश की, लेकिन पानी का रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि उसकी सारी कोशिशें नाकाम रहीं और रामेश्वर आंखों के सामने ही ओझल हो गया।

तेज बहाव के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कतें 

घटना की तुरंत सूचना तुमगांव पुलिस और नगर सेना की रेस्क्यू टीम को दी गई। टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंच भी गई, लेकिन नदी का जलस्तर और पानी का दबाव इस समय इतना खतरनाक है कि सुरक्षा कारणों से गोताखोर तुरंत पानी में नहीं उतर सके। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और युवक को ढूंढने के वैकल्पिक प्रयास किए जा रहे हैं। 

परिवार में पसरा मातम 

इस हादसे ने हंसते-खेलते परिवार को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों ने बताया कि रामेश्वर की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। अभी उसकी नई जिंदगी की शुरुआत ही हुई थी कि यह वज्रपात हो गया। चार बहनों और तीन भाइयों के बड़े परिवार में रामेश्वर छठे नंबर पर था। इस घटना के बाद से उसकी पत्नी और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें