Saturday, 01 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, युवा चालक की मौत, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज बारिश के कारण कोटा क्षेत्र में 10 दिन में 25 लोग मलेरिया की चपेट में स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी मक्के की आड़ में अफीम की खेती, दुर्ग पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ पेश किया चालान रास्ता बंद, एंबुलेंस बेबस... साड़ियों की ओट में खेत पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म आतंकी हमला : आतंकियों ने फिर बहाया निर्दोष का खून, कुलगाम में छत्तीसगढ़ के मजदूर की हत्या तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, युवा चालक की मौत, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज बारिश के कारण कोटा क्षेत्र में 10 दिन में 25 लोग मलेरिया की चपेट में स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी मक्के की आड़ में अफीम की खेती, दुर्ग पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ पेश किया चालान रास्ता बंद, एंबुलेंस बेबस... साड़ियों की ओट में खेत पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म आतंकी हमला : आतंकियों ने फिर बहाया निर्दोष का खून, कुलगाम में छत्तीसगढ़ के मजदूर की हत्या
W 𝕏 f
होम महासमुंद सुशासन तिहार में उठी मांग पर कार्रवाई, बागबाहरा क…
मयंक शर्मा की पहल के बाद कार्रवाई तेज हुई।
मयंक शर्मा की पहल के बाद कार्रवाई तेज हुई।
महासमुंद

सुशासन तिहार में उठी मांग पर कार्रवाई, बागबाहरा के तालाबों को बचाने एसटीपी निर्माण की तैयारी शुरू

बागबाहरा में नगर के तालाबों को नालियों के गंदे पानी से बचाने की दिशा में नगर पालिका ने दो एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री मयंक शर्मा द्वारा सुशासन तिहार 2026 में उठाई गई मांग के बाद यह पहल की गई है। परियोजना पूरी होने पर तालाबों में गंदे पानी का प्रवाह रुकेगा और पर्यावरण व जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

कीर्तिमान न्यूज
01 Aug 2026, 09:11 AM
बागबाहरा
नगर के तालाबों को नालियों के गंदे पानी से बचाने की दिशा में नगर पालिका परिषद ने अहम कदम बढ़ाया है। ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री मयंक शर्मा द्वारा सुशासन तिहार 2026 के दौरान उठाई गई मांग के बाद नगर पालिका ने आधिकारिक रूप से जानकारी दी है कि शहर में दो स्थानों पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस परियोजना का उद्देश्य नालियों के गंदे पानी को सीधे तालाबों में जाने से रोकना और जल स्रोतों को प्रदूषण से मुक्त करना है।

सुशासन तिहार में दिया था आवेदन 

मयंक शर्मा ने 26 मई 2026 को सुशासन तिहार के दौरान नगर के तालाबों में नालियों का गंदा पानी जाने की समस्या को लेकर आवेदन सौंपा था। इसके जवाब में नगर पालिका परिषद ने 5 जून 2026 को पत्र जारी कर बताया कि नगर के लिए दो अलग-अलग एसटीपी प्लांट स्थापित किए जाएंगे, जिससे गंदे पानी का उपचार कर उसे तालाबों में जाने से रोका जा सके। 

दो चरणों में लगाए जाएंगे एसटीपी प्लांट 

नगर पालिका के अनुसार, वार्ड क्रमांक 1 से 9 और 10 से 15 के लिए अलग-अलग एसटीपी प्लांट प्रस्तावित किए गए हैं। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद नगर के प्रमुख तालाबों में नालियों का दूषित पानी पहुंचने की समस्या काफी हद तक समाप्त होने की उम्मीद है।

पर्यावरण के साथ स्वास्थ्य का भी जुड़ा है मामला 

ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री मयंक शर्मा ने कहा कि यह केवल पर्यावरण संरक्षण का विषय नहीं, बल्कि नगरवासियों के स्वास्थ्य और जल संरक्षण से भी सीधे जुड़ा हुआ मुद्दा है। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से तालाबों में गंदा पानी जाने की समस्या को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते रहे हैं। पहले नगर पालिका की ओर से केवल प्रक्रिया जारी होने की जानकारी दी जाती थी, लेकिन अब एसटीपी निर्माण की दिशा में ठोस पहल होने से सकारात्मक परिणाम की उम्मीद जगी है। 

वर्षों से प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे हैं तालाब 

मयंक शर्मा का कहना है कि नगर के अधिकांश तालाब वर्षों से नालियों के गंदे पानी के कारण प्रदूषित हो रहे हैं। इससे जल की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनका मानना है कि एसटीपी परियोजना के पूरा होने से तालाबों का संरक्षण होगा और नगर की स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें