Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय कार्रवाई : इटारसी रेलवे स्टेशन पर सड़ी सब्जियां प…
रेलवे स्टेशन पर सड़ी सब्जियां परोसे जाने का खुलासा
रेलवे स्टेशन पर सड़ी सब्जियां परोसे जाने का खुलासा
राष्ट्रीय

कार्रवाई : इटारसी रेलवे स्टेशन पर सड़ी सब्जियां परोसे जाने का खुलासा, खाद्य विभाग ने 3 किचनों पर मारा छापा

नर्मदापुरम जिले के इटारसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। स्थानीय प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने रेलवे के बारह बंगला क्षेत्र में संचालित तीन किचनों पर अचानक छापा मारा। जांच के दौरान किचनों में भारी अनियमितताएं सामने आईं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jul 2026, 05:48 PM · अपडेट: 02 Aug 2026, 12:39 PM
मध्य प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

नर्मदापुरम जिले के इटारसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। स्थानीय प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने रेलवे के बारह बंगला क्षेत्र में संचालित तीन किचनों पर अचानक छापा मारा। जांच के दौरान किचनों में भारी अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों ने पाया कि भोजन बेहद गंदे और अस्वच्छ माहौल में तैयार किया जा रहा था।

सड़ी-गली खाद्य सामग्री मिलने से मचा हड़कंप

निरीक्षण के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में खराब आलू, सड़ी सब्जियां, समोसे, चावल और अन्य खाद्य सामग्री मिली। अधिकारियों के अनुसार यह सामग्री यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती थी। मौके पर ही खराब और दूषित खाद्य सामग्री को नष्ट करा दिया गया। 

तीनों किचन और परिसर को किया गया सील
यह कार्रवाई नर्मदापुरम के अपर कलेक्टर (एडीएम) के नेतृत्व में की गई। टीम ने राहुल इंटरप्राइजेज, अतुल अवस्थी और होटल धर्मराज के किचनों की जांच की। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन और खराब स्वच्छता व्यवस्था पाए जाने के बाद तीनों किचनों के साथ उनके पूरे परिसर को तत्काल सील कर दिया गया।

हजारों किलो खाद्य सामग्री नष्ट 

जांच के दौरान करीब 100 लीटर ग्रेवी, 200 किलो सब्जियां, 1,500 समोसे, 250 किलो आलू और 30 किलो चावल सहित बड़ी मात्रा में खराब खाद्य सामग्री मिली। प्रशासन ने इन सभी को मौके पर ही नष्ट कराया। इसके अलावा किचनों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का सरकारी नमक भी बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया है। अब प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि सरकारी राशन का नमक इन निजी किचनों तक कैसे पहुंचा। 

खाद्य पदार्थों के पांच सैंपल जांच के लिए भेजे गए 

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीनों किचनों से पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित संचालकों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने साफ किया है कि यात्रियों को खराब और असुरक्षित भोजन परोसने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे क्षेत्र में संचालित भोजन तैयार करने वाली इकाइयों की नियमित जांच की जाएगी, ताकि यात्रियों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें