Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद एक्शन : कामाख्या मंदिर के पास जंगल में चल रहा था …
5 आरोपी गिरफ्तार
5 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद

एक्शन : कामाख्या मंदिर के पास जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने पकड़े 5 आरोपी

महासमुंद के पिथौरा थाना क्षेत्र में कामाख्या मंदिर डोगरीपाली के पास जंगल में चल रही जुए की फड़ पर पुलिस ने छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 9 मोटरसाइकिल, 5 मोबाइल, नकदी और ताश की गड्डी समेत कुल 5.04 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया, जबकि आठ आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Jul 2026, 09:39 AM · अपडेट: 26 Jul 2026, 03:13 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कामाख्या मंदिर डोगरीपाली के आगे पहाड़ी के नीचे स्थित जंगल में की गई, जहां लंबे समय से जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी। 
पुलिस ने मौके से पांच लोगों को पकड़ लिया, जबकि आठ आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस को 8 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कामाख्या मंदिर के आगे जंगल में कुछ लोग जुए की फड़ जमाकर ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पिथौरा थाना पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। 

पांच लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

पुलिस की कार्रवाई के दौरान जुए की फड़ पर मौजूद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, नौ मोटरसाइकिल, 4,600 रुपए नकद और 52 पत्तों की एक ताश की गड्डी बरामद की। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 5 लाख 4 हजार 600 रुपए आंकी गई है। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही फरीद खान, मनोज साहू, रोशन, छोटू खान, कृष्णा नायक, सूरज तांडी, कंटतरू और हेमंत ठाकुर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पिथौरा थाना में अपराध क्रमांक 170/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामला गैर-जमानती होने के कारण गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अवैध जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें