Wednesday, 08 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
लापरवाही बनी हादसे की वजह : खड़ी बोर गाड़ी से टकराई यात्री बस, कई घायल चालक पर मामला दर्ज हादसा : 3डी फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा 3 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका सुरक्षाबलों की कार्रवाई : माओवादियों के ठिकानों से AK-47 कारतूस और IED समेत भारी विस्फोटक बरामद 4,097 करोड़ बैंक फ्रॉड : रिलायंस समूह की 2 कंपनियों समेत 7 पर CBI की चार्जशीट लैंडस्लाइड : वायनाड में निर्माण स्थल पर भूस्खलन, मलबे में दबे कई लोग, 1 की मौत गांजा केस : 15 लाख के गांजे की खेप मामले में 4 फरार आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार लापरवाही बनी हादसे की वजह : खड़ी बोर गाड़ी से टकराई यात्री बस, कई घायल चालक पर मामला दर्ज हादसा : 3डी फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा 3 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका सुरक्षाबलों की कार्रवाई : माओवादियों के ठिकानों से AK-47 कारतूस और IED समेत भारी विस्फोटक बरामद 4,097 करोड़ बैंक फ्रॉड : रिलायंस समूह की 2 कंपनियों समेत 7 पर CBI की चार्जशीट लैंडस्लाइड : वायनाड में निर्माण स्थल पर भूस्खलन, मलबे में दबे कई लोग, 1 की मौत गांजा केस : 15 लाख के गांजे की खेप मामले में 4 फरार आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम महासमुंद कार्रवाई : घर से अलमारी उठाकर खेत में तोड़ी, आखिर…
बरामद सोना-चांदी और बाइक के साथ गिरफ्तार आरोपी
बरामद सोना-चांदी और बाइक के साथ गिरफ्तार आरोपी
🔴 BREAKING महासमुंद

कार्रवाई : घर से अलमारी उठाकर खेत में तोड़ी, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा गिरोह

सिंघोड़ा थाना पुलिस ने नकबजनी मामले का खुलासा करते हुए पारधी गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 12.46 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया है और गिरोह की अन्य जिलों में हुई चोरी की वारदातों की भी जांच कर रही है।

कीर्तिमान न्यूज
08 Jul 2026, 07:24 AM
महासमुंद
सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए पारधी गिरोह के सात शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सोना-चांदी, तीन मोटरसाइकिल सहित कुल 12 लाख 46 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की है। 
मामले में चोरी का माल खरीदने वाले एक व्यक्ति की भी पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने आरंग तथा सक्ती जिले के जैजैपुर क्षेत्र में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

खेत में ले गया अलमारी 

पुलिस के अनुसार 23 जून को ग्राम रूढ़ा निवासी हरिशचंद्र पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 जून की रात अज्ञात चोर घर में घुसकर अलमारी उठाकर खेत में ले गए और उसे तोड़कर उसमें रखी नकदी, सोने का लटकन, तीन अंगूठियां तथा सात जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ले गए। शिकायत पर सिंघोड़ा थाना में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। 

सीसीटीवी से की आरोपियों की पहचान 

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों के कार्य करने के तरीके का अध्ययन किया। जांच में पता चला कि घटना से एक दिन पहले आरोपी ग्राम पैकिन में आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने सातों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। 

रायपुर ज्वेलर्स को बेचे गहने

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद नकदी आपस में बांट ली गई, जबकि सोना रायपुर निवासी एक ज्वेलर्स कारोबारी को बेच दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चार जोड़ी चांदी की पायल, 63.20 ग्राम सोना, तीन मोटरसाइकिल समेत कुल 12.46 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह ने आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम मुहमेला तथा सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेराडीह में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इन मामलों में आगे की कार्रवाई जारी है। सभी आरोपियों को 7 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें