Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर कार्रवाई : NH-49 चक्काजाम मामले में पुलिस सख्त, 5…
NH-49 जाम करते ग्रामीण
NH-49 जाम करते ग्रामीण
बिलासपुर

कार्रवाई : NH-49 चक्काजाम मामले में पुलिस सख्त, 5 नामजद समेत ग्रामीणों पर FIR दर्ज

बिलासपुर के धूमा में NH-49 पर चार घंटे तक चक्काजाम करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। सिरगिट्टी थाना पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों समेत अन्य ग्रामीणों पर FIR दर्ज की है। ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या को लेकर हाईवे जाम किया था, जिससे एंबुलेंस सहित सैकड़ों वाहन प्रभावित हुए थे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 20 Jul 2026, 03:55 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 09:58 PM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

धूमा में NH-49 पर करीब चार घंटे तक चक्काजाम करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिरगिट्टी थाना पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों समेत अन्य ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या के विरोध में हाईवे पर चक्काजाम किया था। प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहन घंटों तक फंसे रहे और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ड्रेनेज व्यवस्था नहीं होने से गांव में भरा पानी

ग्रामीणों का आरोप था कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई। तोरवा क्षेत्र की धूमाधाम ग्राम पंचायत के लोगों ने बताया कि पुल और ड्रेनेज निर्माण अधूरा रहने के कारण बारिश का पानी गांव में भर रहा है। इससे 150 से ज्यादा घर जलमग्न हो गए हैं और ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हुआ है।

समझाइश के बाद भी नहीं हटे प्रदर्शनकारी

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कई बार समझाइश देकर सड़क से हटने की अपील की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। इसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू की।

आवागमन बाधित करने पर दर्ज हुआ मामला

सिरगिट्टी थाना पुलिस ने आवागमन बाधित करने, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों सहित अन्य ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें