Sunday, 30 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम रायगढ़ कार्रवाई : घर में घुसकर मारपीट व 10 लाख की रंगदार…
रायगढ़ में रंगदारी मांगने वाले 3 गिरफ्तार
रायगढ़ में रंगदारी मांगने वाले 3 गिरफ्तार
रायगढ़

कार्रवाई : घर में घुसकर मारपीट व 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ के आशीर्वाद पूरम कॉलोनी निवासी कमलेश सिंह (52) कोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम करते हैं। आर्थिक तंगी के कारण वे कुडेकेला निवासी एक व्यक्ति के करीब 7 लाख रुपये का भुगतान पिछले तीन वर्षों से नहीं कर पाए थे। इसी लेनदेन को लेकर विवाद बढ़ता गया और मामला गंभीर अपराध में बदल गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Jun 2026, 05:02 PM
रायगढ़

रायगढ़ के आशीर्वाद पूरम कॉलोनी निवासी कमलेश सिंह (52) कोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम करते हैं। आर्थिक तंगी के कारण वे कुडेकेला निवासी एक व्यक्ति के करीब 7 लाख रुपये का भुगतान पिछले तीन वर्षों से नहीं कर पाए थे। इसी लेनदेन को लेकर विवाद बढ़ता गया और मामला गंभीर अपराध में बदल गया। 11 जून की दोपहर थाना कोतवाली का चिन्हांकित गुंडा बदमाश कपिल सोलंकी अपने दो साथियों मनीष परियानी और गिरीश माखीजा के साथ पीड़ित के घर में घुस आया। आरोपियों ने न केवल धमकी दी बल्कि 10 लाख रुपये की अवैध मांग की। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई और डंडों व हाथ-मुक्कों से मारपीट भी की गई।

घटना के बाद पीड़ित ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। पहले मुख्य आरोपी कपिल सोलंकी को गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर उसके दोनों सहयोगियों मनीष परियानी और गिरीश माखीजा को भी दबोच लिया गया। पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। इसके बाद सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस जांच में सामने आया कि—

  • कपिल सोलंकी पर पॉक्सो एक्ट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, बलवा और मारपीट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं
  • मनीष परियानी पर लूट, आबकारी, जुआ और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं, साथ ही जिला बदर की कार्रवाई भी हो चुकी है
  • गिरीश माखीजा पर भी जुआ, सट्टा और मारपीट के कई प्रकरण दर्ज हैं

पुलिस की सख्त चेतावनी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि गुंडागर्दी, अवैध वसूली और आम नागरिकों को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें