Friday, 10 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
बड़ा हादसा : अमरनाथ यात्रा में अचानक मचा हड़कंप, पलटी श्रद्धालुओं की कार स्क्रैप चोरी : BSP के जीएम और इंजीनियर पुलिस की गिरफ्त में प्रशासनिक धमाका : योगी सरकार ने बदले 20 IAS, 6 महीने में ही छिन गईं इन 3 महिला अफसरों की कुर्सियां एक्शन : कामाख्या मंदिर के पास जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने पकड़े 5 आरोपी ईरान में बड़े धमाके : बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास सैन्य ठिकानों पर हमला, अमेरिका का इनकार, खाड़ी में भारी तनाव कोरोना की वापसी : कोविड से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत, आंध्र प्रदेश में बढ़ी चिंता बड़ा हादसा : अमरनाथ यात्रा में अचानक मचा हड़कंप, पलटी श्रद्धालुओं की कार स्क्रैप चोरी : BSP के जीएम और इंजीनियर पुलिस की गिरफ्त में प्रशासनिक धमाका : योगी सरकार ने बदले 20 IAS, 6 महीने में ही छिन गईं इन 3 महिला अफसरों की कुर्सियां एक्शन : कामाख्या मंदिर के पास जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने पकड़े 5 आरोपी ईरान में बड़े धमाके : बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास सैन्य ठिकानों पर हमला, अमेरिका का इनकार, खाड़ी में भारी तनाव कोरोना की वापसी : कोविड से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत, आंध्र प्रदेश में बढ़ी चिंता
W 𝕏 f
होम महासमुंद कार्रवाई : बस का इंतजार कर रहे तीन तस्कर चढ़े पुल…
गांजा के साथ गिरफ्तार तीन आरोपी
गांजा के साथ गिरफ्तार तीन आरोपी
🔴 BREAKING महासमुंद

कार्रवाई : बस का इंतजार कर रहे तीन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10.380 किलोग्राम गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि गांजा ओडिशा के बलांगीर से लाकर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर ले जाया जा रहा था।

कीर्तिमान न्यूज
10 Jul 2026, 07:53 AM
महासमुंद
एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बस का इंतजार कर रहे तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10.380 किलोग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन जब्त किए। 
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति ग्राम रेहटीखोल स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के किनारे दो पीठू बैग में गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। 

बैग से मिले 5.19 लाख का गांजा

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पहले पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर बैगों में गांजा होने की बात स्वीकार की। तलाशी में दोनों बैग से कुल 10.380 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 5.19 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 5.49 लाख रुपये आंकी गई है। 

मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार 

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के बलांगीर से लाकर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बिक्री के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश सिंह पिता हरिश्चंद्र (50) सधवापुर उत्तर प्रदेश, सत्यम निर्मल पिता पीतांबर निर्मल (24) पैसा उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी विकास तिवारी पिता अवध नारायण (26), अवंती बिहार रायपुर निवासी थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें