Friday, 19 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
अश्लील टिप्पणी : छेड़छाड़ व धमकी के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज गिरफ्तार कार्रवाई : बाइक से 235 पाव शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार आस्था पर वार :  परमेश्वरी धाम को चोरों ने बनाया निशाना, गर्भगृह से गायब हुआ माता का श्रृंगार खुलासा : 912 किलो गांजे के केस में मास्टरमाइंड यूपी से दबोचा गया हादसा : खेलते बच्चे पर टूटा कुत्तों का झुंड, कॉलोनी में मची अफरा-तफरी सनसनी : शराब के नशे में बेटे ने मां को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट अश्लील टिप्पणी : छेड़छाड़ व धमकी के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज गिरफ्तार कार्रवाई : बाइक से 235 पाव शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार आस्था पर वार :  परमेश्वरी धाम को चोरों ने बनाया निशाना, गर्भगृह से गायब हुआ माता का श्रृंगार खुलासा : 912 किलो गांजे के केस में मास्टरमाइंड यूपी से दबोचा गया हादसा : खेलते बच्चे पर टूटा कुत्तों का झुंड, कॉलोनी में मची अफरा-तफरी सनसनी : शराब के नशे में बेटे ने मां को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग आस्था पर वार :  परमेश्वरी धाम को चोरों ने बनाया न…
प्रसिद्ध मंदिर में टूटी हुई दानपेटी
प्रसिद्ध मंदिर में टूटी हुई दानपेटी
🔴 BREAKING रायपुर संभाग

आस्था पर वार :  परमेश्वरी धाम को चोरों ने बनाया निशाना, गर्भगृह से गायब हुआ माता का श्रृंगार

नुकसान चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर गर्भगृह में प्रवेश किया और माता की मूर्ति पर सजे सोने-चांदी के आभूषण सहित दानपेटी में रखी नगदी पार कर दी। शुरुआती अनुमान के मुताबिक करीब 2 लाख रुपये की चोरी हुई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 Jun 2026, 05:14 PM
पिथौरा

महासमुंद जिले के पिथौरा स्थित सुप्रसिद्ध और जन-आस्था के केंद्र 'परमेश्वरी धाम मंदिर' से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीती रात अज्ञात शातिर चोरों ने मंदिर परिसर को निशाना बनाते हुए कपाट तोड़े और अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने न सिर्फ मंदिर की मुख्य दानपेटी का ताला चटकाया, बल्कि गर्भगृह में विराजमान माता परमेश्वरी और अन्य देवी-देवताओं के शरीर पर सजे पवित्र सोने-चांदी के आभूषणों पर भी बेरहमी से हाथ साफ कर दिया।

सुबह का खुलास टूटे ताले देख उड़े होश 

रोजाना की तरह जब आज सुबह मंदिर के मुख्य पुजारी और कुछ स्थानीय श्रद्धालु तड़के पूजा-अर्चना और जल चढ़ाने मंदिर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। मंदिर का ताला टूटा हुआ था, सारा सामान बिखरा पड़ा था और माता का श्रृंगार गायब था। दानपेटी को भी कटर या भारी औजार से तोड़ा गया था। देखते ही देखते यह खबर पूरे पिथौरा इलाके में आग की तरह फैल गई और मंदिर परिसर में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

शुरुआती आकलन में 2 लाख से ज्यादा की चपत

मंदिर प्रबंधन और मुख्य पुजारी द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात और दानपेटी में जमा नगदी को मिलाकर कुल नुकसान करीब 2 लाख रुपये से अधिक का आंका जा रहा है। चूंकि पिछले कुछ पर्वों के कारण दानपेटी में बड़ी मात्रा में चढ़ावा इकट्ठा हुआ था, इसलिए नगदी की रकम काफी ज्यादा होने का अनुमान है। प्रबंधन फिलहाल चोरी गए जेवरों की सटीक सूची और उनके वजन का मूल्यांकन करने में जुटा है।

पुलिसिया एक्शन 

वारदात की सूचना मिलते ही पिथौरा थाना पुलिस दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने मंदिर के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स से उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट्स) कलेक्ट किए हैं और आसपास के संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें