Saturday, 11 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
वियतनाम में फू क्वोक द्वीप नाव हादसा :   समुद्र के बीचों-बीच पलटी भारतीय पर्यटकों की नाव, अपनों की तलाश में मची चीख-पुकार! RPF का साहस : चलती ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से गिरते यात्री की बचाई जान महिला सरपंच ने लगाया 10 लाख की रंगदारी का आरोप, मना करने पर सोशल मीडिया में बदनाम करने की शिकायत एक्शन : दुर्ग पुलिस ने पकड़े नशीली दवा और अवैध शराब बेचने वाले आरोपी बंगला में फिर बढ़ी हलचल : तृणमूल में बढ़ी खींचतान, ऋतब्रत गुट ने बिप्लब मित्र को बनाया प्रदेश अध्यक्ष हादसा : चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो बच्चों की मौत, इलाके में शोक का माहौल वियतनाम में फू क्वोक द्वीप नाव हादसा :   समुद्र के बीचों-बीच पलटी भारतीय पर्यटकों की नाव, अपनों की तलाश में मची चीख-पुकार! RPF का साहस : चलती ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से गिरते यात्री की बचाई जान महिला सरपंच ने लगाया 10 लाख की रंगदारी का आरोप, मना करने पर सोशल मीडिया में बदनाम करने की शिकायत एक्शन : दुर्ग पुलिस ने पकड़े नशीली दवा और अवैध शराब बेचने वाले आरोपी बंगला में फिर बढ़ी हलचल : तृणमूल में बढ़ी खींचतान, ऋतब्रत गुट ने बिप्लब मित्र को बनाया प्रदेश अध्यक्ष हादसा : चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो बच्चों की मौत, इलाके में शोक का माहौल
W 𝕏 f
होम रायपुर प्रशासन की लापरवाही : खुले गड्ढों से बच्चों की सु…
खुले गड्ढों पर सख्ती
खुले गड्ढों पर सख्ती
रायपुर

प्रशासन की लापरवाही : खुले गड्ढों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर नगरीय निकायों को सख्त निर्देश

छत्तीसगढ़ में खुले गड्ढों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी नगर निकायों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। निकायों को सर्वे कर खुले गड्ढों और असुरक्षित निर्माण स्थलों की पहचान कर उन्हें भरने या सुरक्षा घेरा लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश के दौरान होने वाले हादसों को रोकने के लिए निर्माण एजेंसियों को भी सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया है।

कीर्तिमान न्यूज
11 Jul 2026, 05:40 PM
रायपुर
छत्तीसगढ़ में खुले गड्ढों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी नगर पालिका आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने नगरीय क्षेत्रों में खुले गड्ढों, नालियों और निर्माणाधीन स्थलों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित करने के लिए तत्काल अभियान चलाने को कहा है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने खुले गड्ढों के कारण बच्चों के साथ हुई दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आयोग ने बताया था कि कॉलोनियों में निर्माणाधीन गड्ढे, सड़कों पर खुले गड्ढे और बारिश के दौरान नालियों के ढक जाने से कई बार बच्चे हादसों का शिकार हो जाते हैं। इन घटनाओं को देखते हुए बच्चों के जीवन और सुरक्षा के अधिकार को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

खुले गड्ढों की होगी पहचान, लगाए जाएंगे सुरक्षा इंतजाम 

नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में सर्वे कर खुले गड्ढों, निर्माण स्थलों और असुरक्षित नालियों को चिन्हित करें। जहां संभव हो वहां गड्ढों को तुरंत भरा जाए और यदि ऐसा संभव नहीं है तो उनके चारों ओर सुरक्षा घेरा, बल्ली या अन्य बैरिकेड लगाकर सुरक्षित किया जाए। विभाग ने कहा है कि निर्माण एजेंसियों और आवासीय कॉलोनियों में नींव, कॉलम या अन्य निर्माण कार्यों के लिए खोदे गए गड्ढों के आसपास अनिवार्य रूप से सुरक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि बच्चों के वहां गिरने की संभावना को रोका जा सके। 

संवेदनशील जगहों पर तैनात होंगे सुरक्षाकर्मी 

नगरीय प्रशासन ने संवेदनशील निर्माण स्थलों पर चौकीदार या सुरक्षाकर्मी तैनात करने के निर्देश भी दिए हैं। इससे बच्चों को जोखिम वाले क्षेत्रों से दूर रखने और दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

बारिश के मौसम में बढ़ जाता है खतरा 

विभाग ने कहा है कि बारिश के दौरान बच्चे अक्सर खेलने या स्कूल आने-जाने के समय पानी भरे छोटे-बड़े गड्ढों में अंतर नहीं समझ पाते। ऐसे में कई बार अनजाने में उनकी जान खतरे में पड़ जाती है। इसे देखते हुए सभी नगरीय निकायों को तत्काल प्रभाव से सुरक्षा उपाय लागू करने को कहा गया है। इसके अलावा भविष्य में होने वाले सभी निर्माण कार्यों में भी इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा। निकायों को हर महीने की कार्रवाई रिपोर्ट संयुक्त संचालक क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से संचालनालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें