Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर अगरबत्ती मशीन से कमाई का सपना टूटा, भारत ग्रुप पर…
भारत ग्रुप के खिलाफ शिकायत करते पीड़ित लोग
भारत ग्रुप के खिलाफ शिकायत करते पीड़ित लोग
रायपुर

अगरबत्ती मशीन से कमाई का सपना टूटा, भारत ग्रुप पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप

इंडिगो एयरलाइन ने अपनी 20वीं वर्षगांठ के मौके पर यात्रियों के लिए खास ऑफर शुरू किया है। “हैप्पी इंडिगो डे” कैंपेन के तहत 20,000 ग्राहकों को मुफ्त घरेलू फ्लाइट टिकट जीतने का मौका मिलेगा। 4 से 6 अगस्त 2026 के बीच इंडिगो की वेबसाइट, ऐप या 6Eskai के जरिए टिकट बुक करने वाले यात्री इस ऑफर में शामिल हो सकेंगे। चयनित यात्रियों को टिकट किराए का रिफंड दिया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 05 Aug 2026, 04:01 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 11:53 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित वॉलफोर्ट ओजोन में संचालित भारत ग्रुप के खिलाफ बड़ी संख्या में लोगों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से पहुंचे पीड़ितों ने कंपनी पर अगरबत्ती बनाने की मशीन, बायबैक गारंटी और रोजगार देने का झांसा देकर लाखों रुपये लेने का आरोप लगाया है।
पीड़ितों ने इस मामले की शिकायत कलेक्टर के जनदर्शन में भी की है। इसके बाद कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर वे रायपुर कमिश्नरेट कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

घर बैठे कमाई का दिया गया था भरोसा

पीड़ितों का कहना है कि कंपनी ने विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को घर बैठे हर महीने 18 हजार रुपये से लेकर 60 हजार रुपये तक कमाने का दावा किया था। कंपनी की ओर से बताया गया था कि मशीन से प्रतिदिन 80 से 100 किलो तक अगरबत्ती का उत्पादन होगा और तैयार माल कंपनी खुद तय कीमत पर खरीद लेगी। इसके अलावा मशीन की सर्विस और रखरखाव की जिम्मेदारी भी कंपनी ने लेने की बात कही थी। इन दावों पर भरोसा कर कई लोगों ने अपनी जमा पूंजी लगाने के साथ ही कर्ज लेकर मशीनें खरीदीं। 

GST बिल नहीं देने और टैक्स चोरी का आरोप

पीड़ितों ने कंपनी पर मशीन बिक्री के दौरान वैध GST बिल नहीं देने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कंपनी ने केवल कच्चे चालान के जरिए लेन-देन किया। शिकायत में इस पूरे मामले की जांच कर टैक्स संबंधी अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की गई है। पीड़ितों का आरोप है कि कंपनी ने कागजों में जितना कच्चा माल दिखाया, उतना वास्तविक रूप से उपलब्ध नहीं कराया गया। कई बोरियों में तय मात्रा से 2 से 3 किलो तक कम वजन मिलने का दावा किया गया है। 

लाखों खर्च करने के बाद भी मशीनें नहीं चलीं

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, उन्होंने करीब 1.10 लाख रुपये से 1.20 लाख रुपये तक की कीमत में अगरबत्ती बनाने वाली मशीनें खरीदीं, लेकिन मशीनों की सही तरीके से इंस्टॉलेशन नहीं की गई। कई मशीनें खरीदने के बाद से ही बंद पड़ी हैं, जबकि कुछ मशीनें चलने के बावजूद कंपनी के बताए उत्पादन के मुकाबले काफी कम उत्पादन दे रही हैं। पीड़ितों का दावा है कि कई मशीनें मुश्किल से 15 से 20 किलो तक ही अगरबत्ती बना पा रही हैं। 

सवाल उठाने पर धमकी देने का आरोप

शिकायत में कहा गया है कि जब कुछ लोगों ने मशीन की खराबी, कम वजन वाले कच्चे माल और भुगतान को लेकर कंपनी से सवाल किए तो उन्हें अनुबंध खत्म करने और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई। कुछ पीड़ितों ने कंपनी की ओर से माफीनामा लिखने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।

जांच और कार्रवाई की मांग

पीड़ितों ने कलेक्टर और पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की विशेष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कंपनी के वित्तीय लेन-देन, मशीनों की गुणवत्ता, नापतौल और कच्चे माल की आपूर्ति की जांच की मांग रखी है। इसके साथ ही खराब मशीनें वापस लेने, जमा रकम ब्याज सहित लौटाने और हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की गई है। पीड़ितों ने कंपनी संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग भी की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें