Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद महासमुंद में 9708 हेक्टेयर में वैकल्पिक फसलें, कि…
कृषि समीक्षा बैठक में कलेक्टर विनय लंगेह अधिकारियों को निर्देश देते हुए
कृषि समीक्षा बैठक में कलेक्टर विनय लंगेह अधिकारियों को निर्देश देते हुए
महासमुंद

महासमुंद में 9708 हेक्टेयर में वैकल्पिक फसलें, किसानों को मिलेगा 15 हजार रुपए प्रति एकड़ लाभ

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने किसानों को धान के बदले दलहन, तिलहन और अन्य फसल अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। जिले में अब तक 9708 हेक्टेयर क्षेत्र में वैकल्पिक फसलों की खेती की जा चुकी है।

प्रकाशित: 29 Jul 2026, 07:45 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 02:10 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले में किसानों को धान की पारंपरिक खेती के साथ-साथ दलहन, तिलहन और अन्य फसलों की ओर बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

धान पर निर्भरता कम करने पर जोर 

बैठक में कलेक्टर लंगेह ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि उच्चहन भूमि में धान की जगह दलहन, तिलहन और अन्य लाभकारी फसलों का रकबा बढ़ाया जाए। इससे किसानों की आय में विविधता आएगी और वे केवल एक ही फसल पर निर्भर नहीं रहेंगे। उन्होंने बताया कि शासन की कृषक उन्नति योजना के तहत धान के स्थान पर अन्य फसल लेने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को इस योजना की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। 

किसानों से सीधे संवाद करें कृषि अधिकारी 

कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों में नियमित भ्रमण करने और किसानों से सीधे संवाद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को समझने और उन्हें बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए जमीनी स्तर पर संपर्क जरूरी है। उन्होंने फसल बीमा योजना की प्रगति पर भी लगातार निगरानी रखने को कहा। साथ ही उद्यानिकी फसलों का क्षेत्र बढ़ाने और बड़े किसानों को भी वैकल्पिक खेती के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

बीज वितरण और फसल प्रदर्शन पर रहेगा फोकस 

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा आनंद ने कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों से चर्चा के दौरान उन्हें बेहतर बीज उपलब्ध कराएं और शुरुआती स्तर पर फसल प्रदर्शन के लिए तैयार करें। उन्होंने ऐसे किसानों की जानकारी भी सुरक्षित रखने को कहा, ताकि आने वाले वर्षों में उन्हें खेती के नए विकल्पों के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। 

9708 हेक्टेयर में हो चुकी है वैकल्पिक खेती 

उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने बताया कि जिले को उच्चहन भूमि में धान के बदले दलहन, तिलहन और अन्य फसलों के लिए 15 हजार 150 हेक्टेयर क्षेत्र का लक्ष्य मिला है। इसमें अब तक 9708 हेक्टेयर क्षेत्र में वैकल्पिक फसलों की खेती की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जैविक खेती के लिए जिले में 440 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें 358.88 हेक्टेयर क्षेत्र में कार्य पूरा हो चुका है। बैठक में कृषि विभाग के अधिकारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें