Wednesday, 23 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhilai Cyber Crime: लालच पड़ा भारी, भिलाई में बीएसपी ठेकेदार से 2.37 लाख की ऑनलाइन ठगी Mand River: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप CGPSC Scam: ED ने कोर्ट में दाखिल की 3700 पन्नों की चार्जशीट, पूर्व अध्यक्ष सोनवानी समेत 7 पर कसा शिकंजा Naxal Dump Recovery: लंका पहाड़ी जंगल में नक्सली ठिकाने का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त Jammu Kashmir News: कार में संदिग्ध हालत में मिले दो पुलिसकर्मियों के शव, पुलिस जांच में जुटी Bhilai Cyber Crime: लालच पड़ा भारी, भिलाई में बीएसपी ठेकेदार से 2.37 लाख की ऑनलाइन ठगी Mand River: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप CGPSC Scam: ED ने कोर्ट में दाखिल की 3700 पन्नों की चार्जशीट, पूर्व अध्यक्ष सोनवानी समेत 7 पर कसा शिकंजा Naxal Dump Recovery: लंका पहाड़ी जंगल में नक्सली ठिकाने का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त Jammu Kashmir News: कार में संदिग्ध हालत में मिले दो पुलिसकर्मियों के शव, पुलिस जांच में जुटी
W 𝕏 f
होम यात्रा अमरनाथ यात्रा : पहले दिन 4,822 श्रद्धालु बाबा बर्…
अमरनाथ यात्रा शुरू, पहले दिन 4,822 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना
अमरनाथ यात्रा शुरू, पहले दिन 4,822 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना
यात्रा

अमरनाथ यात्रा : पहले दिन 4,822 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना

सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों और भोलेनाथ के जयकारों के बीच देश की सबसे पवित्र और प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा शुक्रवार से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। इस साल यह पवित्र यात्रा पूरे 57 दिनों तक चलेगी। यात्रा का पहला जत्था जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल और अनंतनाग जिले के पहलगाम बेस कैंप से अलसुबह बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ चुका है।

प्रकाशित: 03 Jul 2026, 03:51 PM · अपडेट: 21 Sep 2026, 11:18 PM
श्रीनगर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 57 दिन की अमरनाथ यात्रा शुक्रवार से विधिवत शुरू हो गई। यात्रा के पहले दिन 4,822 श्रद्धालुओं का पहला जत्था गांदरबल जिले के बालटाल और अनंतनाग जिले के नुनवान- पहलगाम बेस कैंप से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। जम्मू-कश्मीर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं के साथ सुरक्षा बलों और यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को मिलाकर पहले दिन करीब 9,000 लोग पवित्र गुफा तक पहुंचेंगे। यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी।
अमरनाथ यात्रा 2 मार्गों से कराई जा रही है। पहला पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान- पहलगाम मार्ग है। दूसरा 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग है, जिसे अपेक्षाकृत छोटा माना जाता है। यात्रा शुरू होने से पहले सभी श्रद्धालु गुरुवार को अपने-अपने बेस कैंप पहुंच गए थे। वहां सुरक्षा जांच और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति दी गई।

यात्रियों के लिए खास इंतजाम

यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर 2 किलोमीटर पर ऑक्सीजन बूथ बनाए गए हैं। दोमेल मार्ग पर 4 स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं, जिनके जरिए मौसम की ताजा जानकारी दी जा रही है। बालटाल मार्ग पर 12 स्थानों पर वाटरप्रूफ डोम तैयार किए गए हैं, ताकि खराब मौसम के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित ठहराया जा सके।

आज पहुंचेगा दूसरा जत्था

अमरनाथ यात्रा का दूसरा जत्था शुक्रवार देर शाम कश्मीर पहुंचेगा। इसमें 3,865 श्रद्धालु शामिल हैं। इनमें 1,735 श्रद्धालु 115 वाहनों से बालटाल बेस कैंप जाएंगे, जबकि 2,130 श्रद्धालु 86 वाहनों से नुनवान- पहलगाम मार्ग के लिए रवाना हुए हैं। शनिवार सुबह इन्हें बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे भेजा जाएगा।

खराब मौसम को लेकर सलाह

कश्मीर में लगातार बारिश और मौसम खराब रहने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं को दर्शन के बाद जल्द सुरक्षित स्थान पर लौटने की सलाह दी है। यात्रा के दौरान मौसम संबंधी निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई है।

दोनों मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाएं

यात्रा मार्ग पर करीब 1,000 डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए गए हैं। बालटाल और नुनवान- पहलगाम दोनों मार्गों पर 100-100 बिस्तरों वाले अस्थायी अस्पताल बनाए गए हैं। बालटाल मार्ग पर दोमेल, रेलपथरी, बरारी और संगम टॉप में चिकित्सा केंद्र और ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है। वहीं नुनवान- पहलगाम मार्ग पर नुनवान बेस कैंप, चंदनवाड़ी, पिस्सू टॉप और शेषनाग में स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें