Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कोरिया नाबालिग छात्रा की मौत पर फूटा गुस्सा : आरोपियों क…
नाबालिग आत्महत्या मामले में प्रदर्शन करते समाज के लोग (AI)
नाबालिग आत्महत्या मामले में प्रदर्शन करते समाज के लोग (AI)
कोरिया

नाबालिग छात्रा की मौत पर फूटा गुस्सा : आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे दो समाज

कोरिया के बैकुंठपुर में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की आत्महत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर आशीर्वाद समाज और कंवर समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए IC मार्ट के बाहर धरना दिया। मामले में पुलिस जांच जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jul 2026, 06:37 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 06:31 AM
बैकुंठपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कोरिया जिले के बैकुंठपुर में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की आत्महत्या का मामला अब बड़ा मुद्दा बन गया है। घटना से नाराज आशीर्वाद समाज और कंवर समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में समाज के लोग रैली के रूप में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर रवाना हुए।

एसपी कार्यालय जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने रोका 

प्रदर्शन में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। रैली के दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने पहले ही रास्ते में बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी IC मार्ट के सामने सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मामले में अभी भी कुछ आरोपी फरार हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई है। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी लगातार समाज के लोगों से चर्चा कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। 

छात्रा की मौत के बाद उठे सवाल 

गौरतलब है कि बैकुंठपुर में 17 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि IC मार्ट संचालक द्वारा छात्रा को लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। परिजनों का दावा है कि इसी प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था और सामाजिक संगठनों ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने भी संज्ञान लिया था। दोनों आयोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी मांगी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं प्रदर्शनकारियों की मांगों को लेकर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की ओर से बातचीत जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें