Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर हमला : 10 रुपये की कहासुनी में भड़की हिंसा, भैरव …
दुकानदार पर चाकू से हमला
दुकानदार पर चाकू से हमला
बिलासपुर

हमला : 10 रुपये की कहासुनी में भड़की हिंसा, भैरव बाबा मंदिर के पास सनसनी

बिलासपुर के रतनपुर स्थित भैरव बाबा मंदिर के पास 10 रुपये के विवाद में अंगूठी बेचने वाले दुकानदार नूतन तंबोली पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोप है कि अंगूठी की कीमत को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी नवीन कुमार बैसवाड़े ने अचानक हमला कर दिया, जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Jun 2026, 11:15 AM · अपडेट: 16 Sep 2026, 10:23 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित भैरव बाबा मंदिर के पास एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अंगूठी और प्रसाद की दुकान लगाने वाले एक दुकानदार पर सिर्फ 10 रुपये के विवाद को लेकर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

रतनपुर थाना प्रभारी विष्णु यादव के अनुसार, भैरव बाबा मंदिर के पास रहने वाले नूतन तंबोली रोज की तरह अपनी प्रसाद और अंगूठियों की दुकान लगा रहे थे। बुधवार शाम उसी दौरान उसराभाटा निवासी नवीन कुमार बैसवाड़े (28) अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और अंगूठियां देखने लगा।

अंगूठी की कीमत पर शुरू हुआ झगड़ा

बताया जा रहा है कि एक अंगूठी की कीमत को लेकर नूतन तंबोली और आरोपी नवीन कुमार बैसवाड़े के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और स्थिति बेकाबू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी नवीन ने अचानक नूतन तंबोली पर चाकू से हमला कर दिया। वार लगते ही दुकानदार खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

भीड़ ने घेरा आरोपी

घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने घेराबंदी कर दी। भीड़ ने मुख्य आरोपी नवीन कुमार बैसवाड़े को पकड़ लिया और उसकी पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

रतनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, उसके दो अन्य साथियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें