Tuesday, 29 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mining News: दुलना में चूना पत्थर खदानों की हैवी ब्लास्टिंग से घर-मंदिरों में दरार, खनिज विभाग ने DGMS को लिखा पत्र Surajpur Murder Case: मां-बेटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को 10 साल की सजा, कोर्ट से निकला तो मुस्कुराकर बोला- स्माइली वाला फोटो दिखाइएगा Road Accident: तेज रफ्तार कार मोबाइल शोरूम में घुसी, कांच का दरवाजा टूटा Raipur Crime News: होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 14 घायल, सोयाबीन कटाई से लौट रहे थे सभी मजदूर Durg Drowning Case: नहाने गए युवक की डूबने से मौत, SDRF की टीम ने बाहर निकाला शव Mining News: दुलना में चूना पत्थर खदानों की हैवी ब्लास्टिंग से घर-मंदिरों में दरार, खनिज विभाग ने DGMS को लिखा पत्र Surajpur Murder Case: मां-बेटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को 10 साल की सजा, कोर्ट से निकला तो मुस्कुराकर बोला- स्माइली वाला फोटो दिखाइएगा Road Accident: तेज रफ्तार कार मोबाइल शोरूम में घुसी, कांच का दरवाजा टूटा Raipur Crime News: होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 14 घायल, सोयाबीन कटाई से लौट रहे थे सभी मजदूर Durg Drowning Case: नहाने गए युवक की डूबने से मौत, SDRF की टीम ने बाहर निकाला शव
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › आवास प्लस 2.0 : स्थायी प्रतीक्षा सूची निर्माण को …
ग्राम सभा में होगा हितग्राहियों का सत्यापन, सीईओ ने दिए स्पष्ट निर्देश
ग्राम सभा में होगा हितग्राहियों का सत्यापन, सीईओ ने दिए स्पष्ट निर्देश
राज्य सरकार

आवास प्लस 2.0 : स्थायी प्रतीक्षा सूची निर्माण को लेकर सरपंच-सचिवों का प्रशिक्षण

महासमुंद जिला पंचायत में आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के तहत स्थायी प्रतीक्षा सूची निर्माण को लेकर सरपंचों और सचिवों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने 24 जून को होने वाली ग्राम सभाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों की सूची के सत्यापन, अनुमोदन और निष्पक्ष चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 Jun 2026, 10:04 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 05:21 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के अंतर्गत प्राप्त सिस्टम जनरेटेड सूची से स्थायी प्रतीक्षा सूची निर्माण के संबंध में जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार की अध्यक्षता में जनपद पंचायत महासमुंद क्षेत्र के सरपंचों एवं सचिवों का दिशा-निर्देश सह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने 24 जून को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम सभाओं के सफल एवं व्यवस्थित संचालन पर विशेष जोर दिया।

हितग्राही सूची सत्यापन की जानकारी

प्रशिक्षण सत्र में आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से प्राप्त पात्र हितग्राहियों की सूची के ग्राम सभा में सत्यापन, अनुमोदन तथा स्थायी प्रतीक्षा सूची तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सूची निर्माण के विभिन्न चरणों को सरल तरीके से समझाया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सूची निर्माण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और नियमबद्ध तरीके से पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने सभी सरपंचों और सचिवों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए।

ग्राम सभाओं में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर

सीईओ नंदनवार ने कहा कि ग्राम सभाओं में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि पात्र हितग्राहियों का निष्पक्ष चयन हो सके। उन्होंने ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों और जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। साथ ही सूची निर्माण, पात्रता निर्धारण एवं ग्राम सभा संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें