Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद जागरूकता अभियान : MY Bharat और लाइवलीहुड कॉलेज की…
नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
महासमुंद

जागरूकता अभियान : MY Bharat और लाइवलीहुड कॉलेज की पहल, युवाओं को कौशल, सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश

बिरकोनी स्थित जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर ‘मेरा युवा भारत’ और कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को कौशल विकास, आत्मनिर्भरता, नशामुक्ति और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान युवाओं ने नशामुक्त भारत का संकल्प लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Jul 2026, 08:32 AM · अपडेट: 31 Jul 2026, 10:42 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
युवाओं को हुनरमंद, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 'मेरा युवा भारत' (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) तथा जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, बिरकोनी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व युवा कौशल दिवस एवं नशा मुक्ति व यातायात जागरूकता अभियान का गरिमामयी आयोजन किया गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक कौशल (Skills) के महत्व से परिचित कराकर आत्मनिर्भर बनाना और साथ ही उन्हें नशे के दुष्प्रभावों व सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करना था। अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत के सरपंच चंदन कुमार चंद्राकर उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में: मानसिंह भदौरिया (सहायक उपनिरीक्षक, यातायात पुलिस)  हरीश चंद्राकर (आरक्षक, यातायात पुलिस) कृष्ण कुमार (यातायात पुलिस विभाग)  महेंद्र दीवान (यातायात पुलिस विभाग), अशोक चक्रधारी (मेरा युवा भारत), तथा सामुएल बर्मन (सीनियर ट्रेनर, लाइवलीहुड कॉलेज) सहित कॉलेज के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में युवा, युवतियाँ उपस्थित रहे।

मेरा युवा भारत पोर्टल पर लॉगिन और रजिस्ट्रेशन की दी जानकारी

कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे 'मेरा युवा भारत' (MY Bharat) के अशोक चक्रधारी ने उपस्थित युवाओं को डिजिटल माध्यम से जुड़ने और जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को 'मेरा युवा भारत' पोर्टल पर लॉगिन करने और अपना सफल रजिस्ट्रेशन करने की विस्तृत प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल से जुड़कर युवा सरकार की विभिन्न कौशल विकास योजनाओं, खेल गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण के कार्यक्रमों का सीधा लाभ उठा सकते हैं। लाइवलीहुड कॉलेज के सीनियर ट्रेनर सामुएल बर्मन ने कॉलेज में संचालित विभिन्न रोजगारोन्मुखी कोर्स की जानकारी दी। मुख्य अतिथि सरपंच चंदन कुमार चंद्राकर ने इस बेहतरीन संयुक्त पहल की सराहना करते हुए उपस्थित युवाओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

महासमुन्द यातायात पुलिस द्वारा विशेष मार्गदर्शन व नियम

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से बचाने के लिए महासमुंद यातायात पुलिस विभाग से आए सहायक उपनिरीक्षक मानसिंह भदौरिया, हरीश चंद्राकर और महेंद्र दीवान ने मंच से उपस्थित युवाओं को संबोधित किया। टीम ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत तकनीकी जानकारी दी। हेलमेट व सीट बेल्ट: दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की समझाइश दी गई। दस्तावेज व गति सीमा: वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस सहित सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने तथा निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने की अपील की गई।
युवा कौशल दिवस कार्यक्रम
लापरवाही पर जुर्माना: गाड़ी चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना या नियमों का उल्लंघन करना न सिर्फ जानलेवा है, बल्कि इसके लिए भारी जुर्माने व कारावास का भी प्रावधान है। 'नशा मुक्त भारत अभियान' (वर्ष 2026-27) के तहत ली गई शपथ पुलिस टीम ने युवाओं को बताया कि नशा सामाजिक और आर्थिक रूप से भी परिवारों को तोड़ देता है। इसके अंतर्गत कॉलेज के छात्र-छात्राओं, युवाओं और स्टाफ ने यह दृढ़ संकल्प लिया कि वे न सिर्फ स्वयं हर प्रकार के नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने समाज को भी नशामुक्त बनाएंगे। 

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ली गई शपथ

कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने एक सुर में नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली युवाओं के नेतृत्व में अभियान और गीत प्रतियोगिता। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का सफल संचालन युवाओं द्वारा स्वयं किया गया। इसमें खुशबू, मेनका, मीरा, भामनी, एकता और चंचली ने सक्रिय भूमिका निभाई और समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। इसी कड़ी में एक शानदार गीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें मेनका, तरुणी और खुशबू सहित कई युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को मिला सम्मान

प्रमाण पत्र, मोमेंटो और पुरस्कारों से सम्मानित हुए युवा कार्यक्रम के अंत में विभिन्न गतिविधियों व प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को 'मेरा युवा भारत' तथा अतिथियों व यातायात पुलिस अधिकारियों के हाथों प्रमाण पत्र , मोमेंटो, विशेष पुरस्कार और फाइल फोल्डर वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज परिसर के बाहर सभी छात्रों, स्टाफ, अतिथियों और पुलिस बल ने "नशा मुक्त भारत पखवाड़ा" का बैनर लेकर समाज को एक सकारात्मक और एकजुट संदेश देने का प्रयास किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें