Wednesday, 19 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
मोदी के खर्चे पर हवाई सैर : 55 करोड़ की ठगी की जांच करने फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी, सभी सस्पेंड राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल सड़क पर धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या , आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस बाइक के अंदर छिपा था साढ़े चार फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू बकायेदारों पर चला निगम का हंटर, कार्रवाई के डर से मौके पर ही बरसे लाखों रुपये कोल माइंस मुआवजे के नाम पर बड़ी ठगी, भोले-भाले किसान को जाल में फंसाकर खाते से उड़ाए 49.50 लाख मोदी के खर्चे पर हवाई सैर : 55 करोड़ की ठगी की जांच करने फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी, सभी सस्पेंड राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल सड़क पर धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या , आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस बाइक के अंदर छिपा था साढ़े चार फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू बकायेदारों पर चला निगम का हंटर, कार्रवाई के डर से मौके पर ही बरसे लाखों रुपये कोल माइंस मुआवजे के नाम पर बड़ी ठगी, भोले-भाले किसान को जाल में फंसाकर खाते से उड़ाए 49.50 लाख
W 𝕏 f
होम धर्म बदायूं में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश …
बदायूं में श्रीमद्भागवत कथा
बदायूं में श्रीमद्भागवत कथा
धर्म

बदायूं में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

बदायूं के साहू धर्मशाला में साहू समाज धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन शिव दुर्गा मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। वृंदावन से आए कथा व्यास अमित मोहन जी महाराज ने कथा का वाचन करते हुए भक्ति और श्रीमद्भागवत के महत्व पर प्रकाश डाला।

कीर्तिमान रिपोर्ट कमलेश साहू
19 Aug 2026, 02:15 PM
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के बदायूं में साहू समाज धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया है। साहू धर्मशाला में आयोजित कथा के पहले दिन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। वृंदावन से पहुंचे कथा व्यास अमित मोहन जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करा रहे हैं।

शिव दुर्गा मंदिर से निकली कलश यात्रा 
                                भव्य कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु 

आयोजन की शुरुआत मंगलवार सुबह धार्मिक कार्यक्रमों के साथ हुई। सुबह करीब 10 बजे लालपुल स्थित शिव दुर्गा मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुए। भक्ति और आस्था के माहौल के बीच यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए साहू धर्मशाला पहुंची। धर्मशाला में कलश यात्रा के पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी मौजूदगी रही और पूरा परिसर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। 

कथा व्यास ने बताया श्रीमद्भागवत का महत्व 

पहले दिन वृंदावन से आए कथा व्यास अमित मोहन जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व के बारे में श्रद्धालुओं को बताया। उन्होंने भगवान की भक्ति और धार्मिक जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। कथा सुनने के लिए शाम से ही श्रद्धालुओं का साहू धर्मशाला पहुंचना शुरू हो गया था। आयोजकों के मुताबिक श्रीमद्भागवत कथा 18 अगस्त से 25 अगस्त तक प्रतिदिन आयोजित की जाएगी। इस दौरान सुबह 8 से 9 बजे तक पूजन होगा, जबकि शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक कथा वाचन किया जाएगा। साहू समाज धर्मार्थ ट्रस्ट ने शहर और आसपास के श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

समाज के पदाधिकारी और ट्रस्टी रहे मौजूद 

कार्यक्रम में साहू समाज धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी मरुधिया एडवोकेट, उपाध्यक्ष डॉ. नीलकमल और राजाराम साहू, महामंत्री वेद प्रकाश साहू एडवोकेट, मंत्री लालता प्रसाद साहू एडवोकेट, कोषाध्यक्ष अजय मरुधिया, कार्यालय मंत्री आनंद प्रकाश मरुधिया, ऑडिटर मनोज साहू, सलाहकार इंजीनियर सुनील गुप्ता और डॉ. अमर सिंह सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा साहू वैश्य सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष आनंद बाबू गुप्ता, उपाध्यक्ष गुलाब सिंह राठौर, महामंत्री डॉ. राम बहादुर त्यागी, मंत्री रामनिवास राठौर और ऑडिटर अशोक साहू समेत समाज के अन्य पदाधिकारी और श्रद्धालु भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें