Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Paddy Seizure: तिमेड जांच नाके पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, 556 क्विंटल धान जब्त POCSO Act: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने के मामले में युवक गिरफ्तार Crime News: अपोलो चौक के पास बदमाशों का तांडव, बाइक सवार पर चाकू से हमला, दो घंटे तक मचाया उत्पात ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Paddy Seizure: तिमेड जांच नाके पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, 556 क्विंटल धान जब्त POCSO Act: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने के मामले में युवक गिरफ्तार Crime News: अपोलो चौक के पास बदमाशों का तांडव, बाइक सवार पर चाकू से हमला, दो घंटे तक मचाया उत्पात ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा
W 𝕏 f
होम › धर्म › Religious Tourism: जहां 1506 में दो दिन ठहरे थे गुरु नानक द…
Historic Nanak Sagar and Nanak Chauki(Image Source: social media)
Historic Nanak Sagar and Nanak Chauki(Image Source: social media)
धर्म

Religious Tourism: जहां 1506 में दो दिन ठहरे थे गुरु नानक देव, आज भी जीवित हैं उनकी स्मृतियां, जानिए इस गांव की खासियत

महासमुंद के गढ़फुलझर में मौजूद है नानक चौकी और नानक सागर; पुराने राजस्व रिकॉर्ड में गुरु नानक देव के नाम दर्ज है जमीन, धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता की भी मिसाल है यह गांव

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 Nov 2026, 07:49 PM · 5 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Religious Tourism: छत्तीसगढ़ की धरती पर एक ऐसा गांव भी है, जिसका इतिहास सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की यात्रा से जुड़ा हुआ है। यहां उनकी स्मृतियां किसी भव्य स्मारक में नहीं, बल्कि एक पुराने चबूतरे, जलाशय और पीढ़ियों से चली आ रही लोक परंपराओं में आज भी जीवित हैं। यह गांव है महासमुंद जिले का गढ़फुलझर, जिसे नानक सागर के नाम से भी विशेष पहचान मिली है। स्थानीय शोधकर्ताओं और सिख समाज के जानकारों के अनुसार, वर्ष 1506 में गुरु नानक देव जी अपनी पहली उदासी यानी धार्मिक यात्रा के दौरान अमरकंटक से छत्तीसगढ़ होते हुए जगन्नाथपुरी जा रहे थे। इसी यात्रा में वे गढ़फुलझर पहुंचे और यहां करीब दो दिन ठहरे थे। उनके प्रवास से जुड़ी स्मृतियां आज भी इस क्षेत्र की धार्मिक पहचान हैं।

पुराने राजस्व रिकॉर्ड में भी मिलती है जानकारी

गढ़फुलझर के इतिहास को लेकर हुई खोज में लगभग सौ वर्ष पुराने मिशल रिकॉर्ड का उल्लेख सामने आया है। स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी के अनुसार, इस रिकॉर्ड में खसरा नंबर 267 और 688 के तहत गुरु नानक देव जी के नाम से भूमि दर्ज होने का विवरण मिलता है। बताया जाता है कि तत्कालीन भैना शासक ने उनके प्रवास की स्मृति में यह भूमि समर्पित की थी। इसे स्थानीय लोग 'गुरुखाप' के नाम से जानते हैं।

नानक चौकी पर आज भी सुलझते हैं विवाद

गांव के आखिरी छोर पर स्थित नानक चौकी यहां की सबसे खास पहचान है। मान्यता है कि गुरु नानक देव जी ने यात्रा के दौरान इसी स्थान पर विश्राम किया था। उनकी स्मृति में ग्रामीणों ने यहां चबूतरे का निर्माण कराया। इस चौकी की खासियत यह है कि यह केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि गांव की सामाजिक व्यवस्था का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। ग्रामीण यहां एकत्रित होकर आपसी विवादों और गांव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हैं। सामूहिक सहमति से फैसले लेने की यह परंपरा आज भी सामाजिक एकजुटता की मिसाल है।

नानक सागर और रानी सरोवर में समेटी हैं स्मृतियां

गढ़फुलझर क्षेत्र का नानक सागर और रानी सरोवर भी गुरु नानक देव जी की यात्रा से जुड़ी स्थानीय मान्यताओं के प्रमुख केंद्र हैं। माना जाता है कि उन्होंने रानी सरोवर के समीप अपना प्रवास किया था। यही वजह है कि इस जलाशय को नानक सागर के नाम से विशेष पहचान मिली। श्रद्धालु इन स्थलों को गुरु नानक देव जी की यात्रा की स्मृतियों के रूप में देखते हैं।

आस्था से आगे भाईचारे की पहचान

नानक सागर की विशेषता यह है कि यहां गुरु नानक देव जी के प्रति श्रद्धा केवल सिख समाज तक सीमित नहीं है। विभिन्न समुदायों के लोग इस स्थान से जुड़े हैं। यहां अखंड पाठ, कीर्तन और लंगर जैसे आयोजन होते हैं। गांव में अतिथियों का स्वागत पारंपरिक हुलहुली के साथ करने की परंपरा भी आज तक कायम है।
गुरु नानक देव जी ने नाम जपना, किरत करनी और वंड छकना यानी ईश्वर का स्मरण, ईमानदारी से मेहनत और मिल-बांटकर खाने का संदेश दिया था। गढ़फुलझर की सामाजिक परंपराओं में भी सेवा, सहयोग और समानता की भावना दिखाई देती है। गढ़फुलझर की खासियत यही है कि यहां इतिहास केवल बीते समय की कहानी नहीं है। नानक चौकी, नानक सागर और ग्रामीणों की सामूहिक परंपराओं में वह आज भी सांस लेता है। यही विरासत इस गांव को छत्तीसगढ़ के धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के लिहाज से विशिष्ट पहचान देती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें