Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › धर्म › Tirupati Balaji: कलयुग के बैकुंठ में अटूट समर्पण, प्रभु वें…
A Jain couple donating gold ornaments at the Balaji Temple (Image Source: social media)
A Jain couple donating gold ornaments at the Balaji Temple (Image Source: social media)
धर्म Featured

Tirupati Balaji: कलयुग के बैकुंठ में अटूट समर्पण, प्रभु वेंकटेश्वर के चरणों में भक्त ने अर्पित किया 121 किलो स्वर्ण, भक्ति का रचा नया इतिहास

Tirupati Balaji: चेन्नई के जैन दंपति वर्धमान जैन और राधिका जैन ने आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान किए हैं। इन बेशकीमती आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 207.6 करोड़ रुपये बताई गई है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में संपन्न इस दान में भगवान वेंकटेश्वर और देवी पद्मावती के लिए कुल 46 आभूषण शामिल हैं। इस महादान को तिरुमला मंदिर के इतिहास की महत्वपूर्ण भेंट माना जा रहा है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 27 Nov 2026, 11:40 AM · 5 मिनट पढ़ने का समय
तिरुमला
स्रोत: स्वयं रिपोर्ट
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Tirupati Balaji: आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तिरुमला पहाड़ी मंदिर में गुरुवार को आस्था और समर्पण का एक अनूठा नजारा देखने को मिला। चेन्नई के एक जैन दंपति, वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी) के चरणों में 121 किलोग्राम वजनी सोने के आभूषण अर्पित किए हैं। बाजार में इन आभूषणों की कुल कीमत करीब 207.6 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह महादान राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में संपन्न हुआ। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के अधिकारियों और मंदिर के मुख्य पुजारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ इस भेंट को स्वीकार किया। मंदिर प्रशासन का कहना है कि तिरुमाला के इतिहास में किसी एक परिवार या व्यक्ति द्वारा दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत दान है।

बेशकीमती रत्नों से जड़े हैं 46 आभूषण

दंपति ने कुल 46 अलग-अलग प्रकार के नायाब आभूषण तैयार करवाए थे। इस भेंट का बंटवारा दो हिस्सों में किया गया:

  • भगवान वेंकटेश्वर के लिए: 106 किलोग्राम सोने के आभूषण, जिनमें हीरे, नीलम, पुखराज, माणिक और पन्ने जैसे बेशकीमती रत्नों से जड़ा एक भव्य 'श्रीवत्सम' पेंडेंट मुख्य आकर्षण रहा।

  • देवी पद्मावती के लिए: 15 किलोग्राम शुद्ध सोने से बुना गया एक विशेष वस्त्र और आभूषण अर्पित किए गए।

मुख्यमंत्री नायडू ने ऐतिहासिक राजाओं की भक्ति को किया याद 

इस खास मौके पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जैन दंपति का आभार जताते हुए इसे मंदिर के इतिहास की एक दुर्लभ घटना बताया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि दंपति ने यह भेंट भगवान की दिव्य प्रेरणा से प्रेरित होकर दी है। मुख्यमंत्री ने तिरुमाला को आस्था और आध्यात्मिक शांति का सबसे बड़ा केंद्र बताते हुए प्राचीन इतिहास के पन्नों को भी पलटा। उन्होंने याद दिलाया कि सदियों पहले पल्लव, चोल, चेर, पांड्य, मैसूर और मराठा शासकों ने भी इस मंदिर के वैभव को बढ़ाने में अपना योगदान दिया था। खासतौर पर विजयनगर साम्राज्य के सम्राट श्री कृष्णदेवराय का जिक्र करते हुए नायडू ने कहा कि जिस तरह उन्होंने भगवान को रत्नजड़ित मुकुट और वस्त्र भेंट किए थे, आज के दौर में वर्धमान और राधिका जैन ने उसी भक्ति परंपरा को जीवित रखा है।

जानें हर दिन चढ़ने वाले चढ़ावे और भगवान के कर्ज की अनोखी कहानी 

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की शेषाचलम पहाड़ियों पर बसा तिरुपति बालाजी मंदिर केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के करोड़ों हिंदुओं की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। समुद्र तल से करीब 3200 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर को 'कलियुग का वैकुंठ' भी कहा जाता है।

चेन्नई के जैन दंपति
रोजाना कितने भक्त आते हैं और कितना चढ़ता है चढ़ावा? 

तिरुमला मंदिर की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां साल के 365 दिन भक्तों का तांता लगा रहता है।
  • श्रद्धालुओं की संख्या: सामान्य दिनों में यहां रोजाना औसतन 60,000 से 80,000 श्रद्धालु भगवान के दर्शन करते हैं। वहीं, ब्रह्मोत्सव या विशेष त्योहारों के मौके पर यह आंकड़ा 1 लाख से 1.25 लाख प्रतिदिन तक पहुंच जाता है।

  • रोजाना की कमाई (चढ़ावा): मंदिर की हुंडी (दानपात्र) में भक्त दिल खोलकर दान करते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, तिरुपति मंदिर में रोजाना औसतन 3 करोड़ से 4.5 करोड़ रुपए नकद चढ़ावे के रूप में आते हैं। इसके अलावा, भक्त हर दिन कई किलो सोना, चांदी और बेशकीमती गहने भी अर्पित करते हैं। यही वजह है कि यह मंदिर दुनिया के सबसे धनी धार्मिक स्थलों में शुमार है।

  • मंदिर से जुड़ी प्रमुख मान्यताएं 

    यहाँ की सबसे अनूठी परंपरा 'केश दान' (मुंडन) की है। मान्यता है कि जो भक्त अपने बालों का त्याग कर भगवान को समर्पित करता है, भगवान उसके जीवन के सभी कष्ट हर लेते हैं और उस पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। मंदिर में रोजाना हजारों की संख्या में महिला और पुरुष अपने बाल दान करते हैं। इसके अलावा, यहां का प्रसाद यानी 'तिरुपति लड्डू' अपनी खास बनावट और स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर है, जिसे जीआई टैग (GI Tag) भी प्राप्त है।

    क्या है भगवान वेंकटेश्वर के 'कर्ज' और रोजाना कर्ज मुक्त होने की कहानी? 

    तिरुपति मंदिर में भक्तों द्वारा इतना अधिक धन और सोना चढ़ाने के पीछे एक बेहद रोचक पौराणिक कथा प्रचलित है। कथा के अनुसार, एक बार महर्षि भृगु ने त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) की परीक्षा लेने के लिए भगवान विष्णु की छाती पर प्रहार कर दिया। इससे माता लक्ष्मी नाराज हो गईं क्योंकि भगवान की छाती पर उनका वास माना जाता है। माता लक्ष्मी वैकुंठ छोड़कर धरती पर चली गईं। उनकी तलाश में भगवान विष्णु भी धरती पर आए और श्रीनिवास के रूप में रहने लगे। धरती पर श्रीनिवास को राजकुमारी पद्मावती (जो माता लक्ष्मी का ही अवतार थीं) से प्रेम हो गया और दोनों ने विवाह करने का निर्णय लिया। चूंकि उस समय भगवान के पास विवाह के शाही इंतजाम के लिए धन नहीं था, इसलिए उन्होंने धन के देवता कुबेर से एक बड़ी राशि कर्ज (ऋण) के रूप में ली।
    कुबेर ने यह शर्त रखी थी कि जब तक कलियुग का अंत नहीं हो जाता, तब तक भगवान को इस कर्ज का ब्याज चुकाना होगा। धार्मिक मान्यता है कि आज भी भक्त तिरुपति मंदिर में जो धन, सोना और आभूषण दान करते हैं, वह असल में भगवान वेंकटेश्वर द्वारा कुबेर के कर्ज का ब्याज चुकाने में मदद करने के लिए दिया जाता है। माना जाता है कि भक्तों के इसी प्रेम और दान के जरिए भगवान हर दिन अपना कर्ज चुकाते हैं और बदले में भगवान अपने भक्तों के जीवन की सारी आर्थिक परेशानियों को दूर कर उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
    क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    छत्तीसगढ़ ▾
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग ▾
    दुर्ग संभाग ▾
    बिलासपुर संभाग ▾
    सरगुजा संभाग ▾
    बस्तर संभाग ▾
    देश ▾
    विदेश
    सरकारी सूचना ▾
    राजनीति ▾
    खेल ▾
    मनोरंजन ▾
    कारोबार ▾
    कीर्तिमान विशेष ▾
    तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
    टिप्पणियाँ
    शेयर करें
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें