Sunday, 22 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bank Fraud: फर्जी चेक से निकाले 3.38 लाख, बैंक कैशियर समेत 3 गिरफ्तार Bribery Case: रिश्वत लेते गिरफ्तार GST अधिकारी आंचल गिरी निलंबित, विभाग ने जारी किया आदेश Ganja Smuggling: ट्रॉली बैग में गांजा छिपाकर करते थे तस्करी, सुकमा में 5 आरोपी गिरफ्तार CG News: निर्माणाधीन छत ढहने से मजदूर की मौत, दो घंटे तक चला SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन Road Accident: बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर कार ने  ट्रेलर को मारी टक्कर, एक युवती की मौत Knife Attack: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, लड़की ने मिलने बुलाया और फिर हुआ हमला Bank Fraud: फर्जी चेक से निकाले 3.38 लाख, बैंक कैशियर समेत 3 गिरफ्तार Bribery Case: रिश्वत लेते गिरफ्तार GST अधिकारी आंचल गिरी निलंबित, विभाग ने जारी किया आदेश Ganja Smuggling: ट्रॉली बैग में गांजा छिपाकर करते थे तस्करी, सुकमा में 5 आरोपी गिरफ्तार CG News: निर्माणाधीन छत ढहने से मजदूर की मौत, दो घंटे तक चला SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन Road Accident: बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर कार ने  ट्रेलर को मारी टक्कर, एक युवती की मौत Knife Attack: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, लड़की ने मिलने बुलाया और फिर हुआ हमला
W 𝕏 f
होम › धर्म › Temple History: आरंग क्यों नहीं बना छत्तीसगढ़ का …
Ancient Shiva temples and 53 Shivlings in Arang(Image Source: Social Media)
Ancient Shiva temples and 53 Shivlings in Arang(Image Source: Social Media)
धर्म

Temple History: आरंग क्यों नहीं बना छत्तीसगढ़ का शिवकाशी? जानिए पौराणिक इतिहास

Temple History: आरंग नगर अपनी प्राचीन शिवालयों, धार्मिक मान्यताओं और ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण ने भी यहां आकर पूजा-अर्चना की थी। कभी 107 शिवलिंगों की स्थापना से जुड़ी रही इस नगरी को एक शिवलिंग की कमी के कारण शिवकाशी का दर्जा नहीं मिल सका।

स
प्रकाशित: 22 Nov 2026, 06:39 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Temple History: छत्तीसगढ़ की धरती पर कई ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जिनका इतिहास और उनसे जुड़ी मान्यताएं आज भी लोगों को आकर्षित करती हैं। प्राचीन मंदिरों और शिवालयों के लिए प्रसिद्ध इस नगरी को 'शिवालयों की नगरी' के नाम से भी जाना जाता है। यहां के ऐतिहासिक मंदिर न केवल प्रदेश की धार्मिक आस्था का प्रतीक हैं, बल्कि सदियों पुरानी परंपराओं और गौरवशाली विरासत की झलक भी पेश करती हैं। धरती अपने भीतर कई रहस्यों और धार्मिक मान्यताओं को समेटे हुए है। यहां देवी-देवताओं के प्रति गहरी आस्था रखने वाले इस प्रदेश में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जिनसे जुड़ी मान्यताएं आज भी लोगों को आकर्षित करती हैं। इन्हीं में एक खास नाम है रायपुर जिले का आरंग नगर, जिसे मंदिरों और शिवालयों की नगरी के नाम से जाना जाता है।

आरंग से जुड़ी श्रीराम-श्रीकृष्ण की मान्यता

मान्यता है कि आरंग की प्राचीन धरती के गर्भ में आज भी कई अनसुलझे रहस्य छिपे हैं। यहां के मंदिरों से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं और भगवान शिव के अलग-अलग स्वरूप इस स्थान को खास बनाते हैं। आइए आपको आरंग नगरी के इतिहास, आस्था और उन रहस्यों से रूबरू कराते हैं, जो इसे एक अलग पहचान देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आरंग वह पवित्र नगरी है, जहां भगवान स्वयं शिवालयों में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। ऐसी मान्यता है कि त्रेता युग में भगवान श्रीराम और द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण का इस नगरी में आगमन हुआ था। 

107 शिवलिंग और शिवकाशी क्या है? रहस्य

प्राचीन समय में आरंग में 107 शिवलिंग स्थापित किए गए थे। कहा जाता है कि एक शिवलिंग की कमी के कारण आरंग को शिवकाशी का दर्जा नहीं मिल पाया था। यहां की एक और खास मान्यता है कि नगर की चारों दिशाओं में स्वयंभू शिवलिंग विराजमान हैं। वही प्राचीन शिवालय और उनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं आरंग को छत्तीसगढ़ में एक अलग पहचान देती हैं। इसी कारण इस नगरी को शिवालयों की नगरी के नाम से जाना जाता है। आरंग में महाशिवरात्रि और श्रावण मास के दौरान विशेष रौनक देखने को मिलती है। इस दौरान यहां के शिवालयों और देवालयों में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। 

ये प्रमुख मंदिर हैं आस्था के केंद्र

अभी वर्तमान में आरंग के 53 शिवलिंग लोगों की आस्था के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। इनमें पंचमेश्वर पंचमुखी महादेव मंदिर, योगेश्वर महादेव मंदिर, नगर का सबसे विशाल भुवनेश्वर महादेव मंदिर, बल्देश्वर महादेव मंदिर, ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर, बागेश्वर महादेव मंदिर, भूरेश्वर महादेव मंदिर, राजराजेश्वर महादेव मंदिर, झंझनेश्वर महादेव मंदिर, नाटकेश्वर महादेव मंदिर और कुमारेश्वर महादेव मंदिर प्रमुख हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें