Tuesday, 17 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Jagdalpur News: जगदलपुर में दीपा सागर की मौत पर बवाल, CBI जांच की मांग तेज Railway Ticket Scam: कंफर्म टिकट के नाम पर वसूली, रेलवे कर्मचारी और शिक्षक गिरफ्तार, 25 अवैध टिकट बरामद Bastar News: कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प Illegal Paddy Stock: धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन सख्त, भलेसर में 975 कट्टा धान जब्त CG News: बेकाबू अर्टिगा का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, CCTV फुटेज वायरल Cyber Fraud: थलापति विजय का PA बताकर लगाया चूना, छह गुना मुनाफे के लालच में गंवाए 87 हजार Jagdalpur News: जगदलपुर में दीपा सागर की मौत पर बवाल, CBI जांच की मांग तेज Railway Ticket Scam: कंफर्म टिकट के नाम पर वसूली, रेलवे कर्मचारी और शिक्षक गिरफ्तार, 25 अवैध टिकट बरामद Bastar News: कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प Illegal Paddy Stock: धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन सख्त, भलेसर में 975 कट्टा धान जब्त CG News: बेकाबू अर्टिगा का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, CCTV फुटेज वायरल Cyber Fraud: थलापति विजय का PA बताकर लगाया चूना, छह गुना मुनाफे के लालच में गंवाए 87 हजार
W 𝕏 f
होम › धर्म › Lord Vishnu: क्यों खास है देवउठनी एकादशी? जानें व…
Dev Uthani Ekadashi and Tulsi Vivah(Image Source: AI Generated)
Dev Uthani Ekadashi and Tulsi Vivah(Image Source: AI Generated)
धर्म Featured

Lord Vishnu: क्यों खास है देवउठनी एकादशी? जानें व्रत की वजह, तुलसी विवाह की परंपरा और धार्मिक महत्व

Lord Vishnu: देवउठनी एकादशी 20 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु के चार महीने की योगनिद्रा से जागने की मान्यता है। इस अवसर पर श्रद्धालु व्रत रखकर पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह कराया जाएगा।

स
प्रकाशित: 17 Nov 2026, 05:16 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Lord Vishnu: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाने वाला यह पर्व भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन चार महीने के चातुर्मास का समापन होता है और विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इस अवसर पर श्रद्धालु व्रत रखते हैं, भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और कई स्थानों पर तुलसी विवाह का आयोजन भी किया जाता है। 

आखिर क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी?

देवउठनी एकादशी मनाने का मुख्य आधार भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने की धार्मिक मान्यता है। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनहार माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि उनके योगनिद्रा में रहने के दौरान मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। उनके जागने के साथ ही शुभ और मांगलिक कार्यों का सिलसिला दोबारा शुरू हो जाता है। इसी वजह से इस दिन मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। कई जगह भगवान विष्णु के जागरण से जुड़े धार्मिक आयोजन होते हैं। श्रद्धालु घरों के आंगन में रंगोली बनाते हैं और दीप जलाकर भगवान के स्वागत की परंपरा निभाते हैं।

तुलसी विवाह क्याे मनाया जाता है?

  • देवउठनी एकादशी के अवसर पर तुलसी विवाह की परंपरा इसिलए निभाई जाती है। 
  • क्याेकि इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम जी के साथ कराया जाता है। 
  • हिंदू धर्म में तुलसी को अत्यंत पवित्र और पूजनीय माना गया है। 
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी भगवान विष्णु को बेहद प्रिय हैं। 
  • पौराणिक कथा के अनुसार, माता तुलसी का पूर्व जन्म वृंदा के रूप में हुआ था। 
  • वे भगवान विष्णु की परम भक्त थीं। 
धार्मिक मान्यताओं में बताया गया है कि वृंदा को तुलसी के रूप में पूजे जाने का वरदान मिला था। इसके बाद से ही तुलसी को भगवान विष्णु की पूजा में विशेष स्थान प्राप्त है। इसी मान्यता के चलते देवउठनी एकादशी पर तुलसी और शालिग्राम का विवाह पूरे विधि-विधान से कराया जाता है। इस दौरान तुलसी के पौधे को चुनरी, फूल और आभूषणों से सजाया जाता है। इसके बाद विवाह की रस्में निभाई जाती हैं। कई घरों में परिवार के सदस्य एकत्र होकर इस धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेते हैं।

तुलसी विवाह का धार्मिक महत्व:-

  • घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाती है। 
  • भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है। 
  • तुलसी विवाह के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। 
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य मिलता है।

देवउठनी एकादशी के बाद शुरू होंगे मांगलिक कार्य

चातुर्मास के दौरान हिंदू परंपरा में विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों से परहेज किया जाता है। देवउठनी एकादशी के साथ इस अवधि का समापन माना जाता है। इसके बाद विवाह और अन्य शुभ आयोजनों के लिए मुहूर्त देखे जाने लगते हैं। यही वजह है कि देवउठनी एकादशी को हिंदू धर्म में नई शुरुआत और शुभ कार्यों के आरंभ का पर्व भी माना जाता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें