Monday, 23 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश, पीड़िता के बयान पर आरोपी गिरफ्तार Road Safety: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 631 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना Ganja Smuggling: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 70 लाख का गांजा  जब्त Dantewada News: तालाब में डूबा 24 वर्षीय युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव Fraud Case: खुद को सिंचाई विभाग का क्लर्क बताकर शिक्षिका से ठगे 5.90 लाख, ओडिशा से गिरफ्तारी Road Accident: महासमुंद में सड़क हादसा, कार से टकराई पल्सर दो युवकों की मौत Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश, पीड़िता के बयान पर आरोपी गिरफ्तार Road Safety: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 631 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना Ganja Smuggling: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 70 लाख का गांजा  जब्त Dantewada News: तालाब में डूबा 24 वर्षीय युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव Fraud Case: खुद को सिंचाई विभाग का क्लर्क बताकर शिक्षिका से ठगे 5.90 लाख, ओडिशा से गिरफ्तारी Road Accident: महासमुंद में सड़क हादसा, कार से टकराई पल्सर दो युवकों की मौत
W 𝕏 f
होम › धर्म › Balaji Jyot: हनुमान भक्तों के लिए खास आयोजन, रायप…
Balajis Jyot will be set up in Raipur on December 6(Image Source: social media)
Balajis Jyot will be set up in Raipur on December 6(Image Source: social media)
धर्म

Balaji Jyot: हनुमान भक्तों के लिए खास आयोजन, रायपुर में जलेगी पुनरासर बालाजी की भव्य ज्योत

Balaji Jyot: रायपुर में 6 दिसंबर को श्री पुनरासर बालाजी की भव्य ज्योत का चौथा आयोजन होगा। विधानसभा मार्ग स्थित अमर मैरिज पैलेस में होने वाले कार्यक्रम में दोपहर 1 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ और शाम 7:30 बजे बाबा की ज्योत होगी। आयोजन में कोलकाता की श्री सीताराम सत्संग समिति सहित बड़ी संख्या में हनुमान भक्त शामिल होंगे।

भ
प्रकाशित: 23 Nov 2026, 04:10 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Balaji Jyot: राजधानी रायपुर में हनुमान भक्तों के लिए धार्मिक आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री पुनरासर बालाजी की भव्य ज्योत का आयोजन इस वर्ष 6 दिसंबर, रविवार को किया जाएगा। विधानसभा मार्ग स्थित अमर मैरिज पैलेस में होने वाले इस कार्यक्रम का यह चौथा आयोजन होगा। इसमें सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ, भजन और बाबा की ज्योत प्रमुख आकर्षण रहेंगे। आयोजन को लेकर हाल ही में कमेटी सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि पिछले वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुए कमेटी के सदस्य घर-घर जाकर हनुमान भक्तों को कार्यक्रम का निमंत्रण देंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के बीच सवामणी प्रसाद के कूपन भी वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1 बजे से होगी। इस दौरान कोलकाता की श्री सीताराम सत्संग समिति द्वारा सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके बाद शाम 7:30 बजे श्री पुनरासर धाम के मुख्य पुजारी श्री रतनलाल बोथरा बाबा की भव्य ज्योत प्रज्वलित करेंगे। आयोजन में भजनों के माध्यम से श्रद्धालु भक्ति और आराधना में शामिल होंगे। बैठक में रमेश सोमानी, हेमंत तोतला, प्रहलाद पेड़ीवाल, पंकज पेड़ीवाल, अरविंद डागा, शिवनारायण मूंधड़ा, मनीष चांडक, मुकेश श्यामसुखा, संजय वैद, रमेश झंवर, सुरेश मोहता, पवन करनानी, संदीप डागा और रामेश्वर लाहोटी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

बीकानेर के पुनरासर धाम से जुड़ी है परंपरा 

राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित श्री पुनरासर बालाजी धाम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां हनुमान जी वीर स्वरूप में विराजमान हैं। मंदिर की एक विशेष परंपरा भी है। मान्यता के अनुसार, यहां हनुमान जी के आदेश से ओसवाल समाज के बोथरा परिवार द्वारा सेवा और पूजा की जाती है। इसी आस्था और परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रायपुर में हर साल बाबा की ज्योत का आयोजन किया जाता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें