Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर ऑटो में छोड़ा बैग पड़ा भारी : महिला के बैग से लाख…
बिलासपुर जेवर चोरी केस
बिलासपुर जेवर चोरी केस
बिलासपुर

ऑटो में छोड़ा बैग पड़ा भारी : महिला के बैग से लाखों के सोने के जेवर चोरी, CCTV में कैद

बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में ऑटो में रखे बैग से महिला के सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि ऑटो चालक ने उनकी गैरमौजूदगी में बैग से जेवर निकाल लिए, जिसकी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jul 2026, 08:41 AM · अपडेट: 15 Sep 2026, 04:22 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में ऑटो में रखे बैग से सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम बुदेला निवासी 29 वर्षीय भगवती कौशिक 15 जुलाई 2026 को अपनी बड़ी बहन और बुआ के साथ ऑटो क्रमांक CG 10 U 9846 से अमेरी जा रही थीं। चकरभाठा स्थित ओम साईराम ज्वेलर्स के सामने ऑटो चालक गेदराम निराला ने उन्हें बैग ऑटो में ही छोड़ने की सलाह दी। इसके बाद तीनों महिलाएं पास स्थित कृष्णा सोसायटी में सामान खरीदने चली गईं। 

अगले दिन खुला चोरी का राज

करीब डेढ़ घंटे बाद महिलाएं वापस लौटीं और उसी ऑटो से अमेरी पहुंच गईं। अगले दिन जब भगवती कौशिक ने अपना बैग खोला तो उसमें रखा लगभग 15 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र, सोने के ईयर रिंग और सोने का चोकर माला गायब था। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता का आरोप है कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखने पर ऑटो चालक उनकी गैरमौजूदगी में बैग खोलकर जेवर निकालते हुए दिखाई दिया। महिला ने जब चालक से इस बारे में पूछताछ की तो उसने पहले बात टालने की कोशिश की, लेकिन बाद में जेवर वापस करने का भरोसा दिया।

सरपंच प्रतिनिधि के सामने स्वीकार किया आरोप

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने गांव के सरपंच प्रतिनिधि के सामने चोरी की बात स्वीकार करते हुए जेवर के बदले रुपए या दूसरे गहने देने की बात कही। बाद में वह बैंक से पैसे निकालने का बहाना बनाकर पीड़िता को अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया और मौका मिलते ही छत के रास्ते फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस चकरभाठा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपी की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें