Tuesday, 29 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Electricity Accident: जशपुर में लापरवाही बनी हादसे की वजह, बिजली खंभा लगाने के दौरान मजदूर की मौत River Dead Body Case: राजिम के पैरी नदी एनीकेट में फंसे मिले दो अज्ञात शव, फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा Mining News: दुलना में चूना पत्थर खदानों की हैवी ब्लास्टिंग से घर-मंदिरों में दरार, खनिज विभाग ने DGMS को लिखा पत्र Surajpur Murder Case: मां-बेटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को 10 साल की सजा, कोर्ट से निकला तो मुस्कुराकर बोला- स्माइली वाला फोटो दिखाइएगा Road Accident: तेज रफ्तार कार मोबाइल शोरूम में घुसी, कांच का दरवाजा टूटा Raipur Crime News: होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस Electricity Accident: जशपुर में लापरवाही बनी हादसे की वजह, बिजली खंभा लगाने के दौरान मजदूर की मौत River Dead Body Case: राजिम के पैरी नदी एनीकेट में फंसे मिले दो अज्ञात शव, फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा Mining News: दुलना में चूना पत्थर खदानों की हैवी ब्लास्टिंग से घर-मंदिरों में दरार, खनिज विभाग ने DGMS को लिखा पत्र Surajpur Murder Case: मां-बेटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को 10 साल की सजा, कोर्ट से निकला तो मुस्कुराकर बोला- स्माइली वाला फोटो दिखाइएगा Road Accident: तेज रफ्तार कार मोबाइल शोरूम में घुसी, कांच का दरवाजा टूटा Raipur Crime News: होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम › शेयर बाजार › बैंक ऑफ अमेरिका लगाएगा ₹18,268 करोड़, जियो फाइनें…
जियो क्रेडिट-बैंक ऑफ अमेरिका डील
जियो क्रेडिट-बैंक ऑफ अमेरिका डील
शेयर बाजार

बैंक ऑफ अमेरिका लगाएगा ₹18,268 करोड़, जियो फाइनेंशियल के शेयर में 3% की तेजी

घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके उलट जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र में 255 रुपए पर बंद हुआ था और गुरुवार को बढ़त के साथ 262 रुपए पर खुला। कारोबार के दौरान शेयर करीब 3 प्रतिशत चढ़कर 263.35 रुपए तक पहुंच गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Aug 2026, 01:16 PM · अपडेट: 21 Sep 2026, 11:54 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके उलट जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र में 255 रुपए पर बंद हुआ था और गुरुवार को बढ़त के साथ 262 रुपए पर खुला। कारोबार के दौरान शेयर करीब 3 प्रतिशत चढ़कर 263.35 रुपए तक पहुंच गया। कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 333.65 रुपए है, जबकि न्यूनतम स्तर 223.30 रुपए रहा है। शेयर में तेजी की प्रमुख वजह जियो क्रेडिट में बैंक ऑफ अमेरिका के प्रस्तावित निवेश की घोषणा मानी जा रही है। 

बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगा बैंक ऑफ अमेरिका 

बैंक ऑफ अमेरिका जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की सहयोगी कंपनी जियो क्रेडिट में अधिकतम 49.9 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी कर रहा है। प्रस्तावित सौदे का आकार करीब 18,268 करोड़ रुपए बताया गया है। जियो क्रेडिट कंपनी की नॉन-बैंकिंग लेंडिंग यूनिट है, जो डिजिटल माध्यम से ग्राहकों को अलग-अलग प्रकार के ऋण उत्पाद उपलब्ध कराती है। इस निवेश के बाद बैंक ऑफ अमेरिका को भारत के तेजी से बढ़ते वित्तीय और क्रेडिट बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने का अवसर मिलेगा। 

दो चरणों में पूरी होगी निवेश प्रक्रिया

समझौते के तहत बैंक ऑफ अमेरिका शुरुआती चरण में इक्विटी शेयरों के प्रीफरेंशियल आवंटन के जरिए जियो क्रेडिट में 26.5 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा। इसके बाद जरूरी नियामकीय और कानूनी मंजूरियां मिलने पर बैंक अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 49.9 प्रतिशत तक कर सकेगा। यह सौदा दोनों कंपनियों के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  इस निवेश के बाद बैंक ऑफ अमेरिका को भारत के तेजी से बढ़ते वित्तीय और क्रेडिट बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने का अवसर मिलेगा। 

जियो क्रेडिट को बैंक ऑफ अमेरिका की पूंजी

वैश्विक बैंकिंग अनुभव और जोखिम प्रबंधन क्षमता का लाभ मिलने की उम्मीद है। दो वर्षों में 30 हजार करोड़ रुपए के पार पहुंचा AUM जियो क्रेडिट ने करीब दो वर्ष पहले अपना कारोबार शुरू किया था और कम समय में कंपनी ने ऋण बाजार में तेजी से विस्तार किया है। 30 जून 2026 तक कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट बढ़कर 30,667 करोड़ रुपए पहुंच गया।

जियो क्रेडिट एक डिजिटल-फर्स्ट एनबीएफसी

ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों के अनुसार कई प्रकार की लेंडिंग सुविधाएं उपलब्ध कराती है। प्रस्तावित विदेशी निवेश से कंपनी को अपने उत्पादों का दायरा बढ़ाने और अधिक ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। वैश्विक कंपनियों के साथ कारोबार बढ़ा रही जियो फाइनेंशियल वर्ष 2023 में शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज डिजिटल लेंडिंग, पेमेंट, बीमा ब्रोकिंग, एसेट मैनेजमेंट और वेल्थ मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है। कंपनी ब्लैकरॉक के साथ संयुक्त उद्यम के माध्यम से एसेट और वेल्थ मैनेजमेंट सेवाएं दे रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें