Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: बैंक से पैसे निकालते ही वारदात, सूरजपुर में व्यक्ति से 2 लाख रुपये छीनकर फरार हुए आरोपी Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, तीन की मौत Job Fraud Case: सरगुजा में नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार Garhwa News: पनघटवा डैम में नहाने गए चार युवक डूबे, एक की तलाश जारी Bhopal Fake Passport Case: दलाल नसीम का नया कबूलनामा, ग्वालियर-बैतूल तक फैले तार CG Crime News: व्यापारिक कंपनी में निवेश के नाम पर शिक्षिका से 55 लाख की ठगी, स्काउट-गाइड अधिकारी समेत 5 पर FIR CG Crime News: बैंक से पैसे निकालते ही वारदात, सूरजपुर में व्यक्ति से 2 लाख रुपये छीनकर फरार हुए आरोपी Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, तीन की मौत Job Fraud Case: सरगुजा में नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार Garhwa News: पनघटवा डैम में नहाने गए चार युवक डूबे, एक की तलाश जारी Bhopal Fake Passport Case: दलाल नसीम का नया कबूलनामा, ग्वालियर-बैतूल तक फैले तार CG Crime News: व्यापारिक कंपनी में निवेश के नाम पर शिक्षिका से 55 लाख की ठगी, स्काउट-गाइड अधिकारी समेत 5 पर FIR
W 𝕏 f
होम कारोबार Bank Holiday : 21 सितंबर को इन राज्यों में बंद रह…
September 21 – Srimanta Sankardev Janmotsav (Image Source: AI Photo)
September 21 – Srimanta Sankardev Janmotsav (Image Source: AI Photo)
कारोबार

Bank Holiday : 21 सितंबर को इन राज्यों में बंद रहेंगी बैंक शाखाएं, जानें वजह और पूरी लिस्ट

Bank Holiday : अगर आप सोमवार 21 सितंबर को बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं तो पहले बैंक हॉलिडे की जानकारी जरूर कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, 21 सितंबर को देश के कुछ राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि, बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। सोमवार 21 सितंबर को असम और केरल में बैंक बंद रहेंगे।

प्रकाशित: 20 Sep 2026, 11:39 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bank Holiday: अगर आप सोमवार 21 सितंबर को बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं तो पहले बैंक हॉलिडे की जानकारी जरूर कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, 21 सितंबर को देश के कुछ राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि, बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
सोमवार 21 सितंबर को असम और केरल में बैंक बंद रहेंगे। असम में शंकरदेव जन्मोत्सव और केरल में नारायण गुरु समाधि दिवस के अवसर पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दिन इन राज्यों में सरकारी और निजी क्षेत्र के सभी बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी।

असम में क्यों बंद रहेंगे बैंक?

असम में 21 सितंबर को शंकरदेव जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शंकरदेव असम के महान संत, कवि और समाज सुधारक थे। उनका जन्म वर्ष 1449 में असम में हुआ था। उन्होंने एकशरण नामधर्म यानी भक्ति परंपरा को बढ़ावा दिया और समाज में धार्मिक एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया। उनकी जयंती के अवसर पर असम में बैंक शाखाओं को बंद रखा जाएगा। 

केरल में नारायण गुरु समाधि दिवस पर बैंक बंद

केरल में 21 सितंबर को नारायण गुरु समाधि दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे। नारायण गुरु एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और समाज सुधारक थे, जिन्होंने सामाजिक भेदभाव और असमानता के खिलाफ काम किया। उनका संदेश "एक जाति, एक धर्म, एक ईश्वर, मनुष्य के लिए" काफी प्रसिद्ध है। केरल के वर्कला स्थित शिवगिरी मठ में उनकी समाधि की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है। 

क्या देश के बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे?

असम और केरल को छोड़कर देश के अधिकांश राज्यों में 21 सितंबर को बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।

सितंबर 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची

20 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे। 21 सितंबर (सोमवार): शंकरदेव जन्मोत्सव और नारायण गुरु समाधि दिवस के कारण असम और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 सितंबर (मंगलवार): करमा पूजा के अवसर पर रांची में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 सितंबर (बुधवार): महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 सितंबर (शुक्रवार): इंद्रजात्रा के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 सितंबर (शनिवार): चौथे शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, चेक क्लियरेंस और शाखा से जुड़े कुछ काम छुट्टी के कारण प्रभावित हो सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें