Wednesday, 02 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: हाईवे पर शव फेंककर रची सड़क हादसे की कहानी, पुलिस ने खोला हत्या का राज Dhamtari Snake Bite: 13 साल के बच्चे करैत सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत Balod News: आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काटकर किया घायल, 3 की हालत गंभीर Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल Murder Case: हाईवे पर शव फेंककर रची सड़क हादसे की कहानी, पुलिस ने खोला हत्या का राज Dhamtari Snake Bite: 13 साल के बच्चे करैत सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत Balod News: आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काटकर किया घायल, 3 की हालत गंभीर Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Bank of India News: बाग बैंक ऑफ इंडिया से 45 लाख …
Irregularity of ₹45 lakh at Bagh bank branch(Image Source: Social Media)
Irregularity of ₹45 lakh at Bagh bank branch(Image Source: Social Media)
राष्ट्रीय

Bank of India News: बाग बैंक ऑफ इंडिया से 45 लाख रुपए की नकदी गायब, कैशियर के खिलाफ मामला दर्ज

Bank of India News: बाग स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में करीब 45 लाख रुपये की नकदी कम मिलने के बाद बैंक प्रबंधन ने कैशियर हितेश निंगवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी और गबन की धाराओं में मामला दर्ज कर कैशियर को हिरासत में लेकर रिमांड पर लिया है। मामले की जांच जारी है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
02 Sep 2026, 05:57 PM
मध्य प्रदेश
Bank of India News: मध्य प्रदेश के धार जिले की बाग स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में करीब 45 लाख रुपए कैश कम मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले में बैंक प्रबंधन की शिकायत पर कैशियर हितेश निंगवाल के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी और गबन की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी कैशियर को रिमांड पर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, कैशियर हितेश निंगवाल बैंक के लॉकर की चाबियां अपने साथ लेकर चला गया था।
इसके बाद बैंक अधिकारियों ने क्षेत्रीय कार्यालय से लॉकर की डुप्लीकेट चाबी मंगवाई। मंगलवार को इसी चाबी की मदद से लॉकर खोला गया और अंदर रखी नकदी व दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान बैंक में करीब 45 लाख रुपए की नकदी कम पाई गई। बैंक प्रबंधन के मुताबिक शनिवार की बैलेंस राशि में भी 45 लाख रुपए की कमी सामने आई थी। इसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू की गई।

बैंक अधिकारियों ने दिनभर की जांच

सोमवार को बैंक शाखा में एलडीएम बलराम बैरागी सहित अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर रिकॉर्ड और नकदी से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। जांच पूरी होने के बाद बैंक प्रबंधक की ओर से बाग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कैशियर हितेश निंगवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि कैशियर ने बैंक अधिकारियों के सामने सरेंडर किया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर रिमांड पर लिया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

एएसपी विजय डाबर के अनुसार, कैशियर लॉकर की चाबियां लेकर चला गया था। डुप्लीकेट चाबी से लॉकर खोलने के बाद बैंक में 45 लाख रुपए की नकदी कम मिलने की जानकारी सामने आई। पुलिस अब बैंक के रिकॉर्ड, कैश बैलेंस और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें