Tuesday, 17 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: बेकाबू अर्टिगा का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, CCTV फुटेज वायरल Cyber Fraud: थलापति विजय का PA बताकर लगाया चूना, छह गुना मुनाफे के लालच में गंवाए 87 हजार Amit Jogi: गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाने पहुंचे अमित जोगी, आपत्तिजनक वीडियो मामले में पूछताछ Bridge Construction: कांकेर में विकास की नई राह, 174 करोड़ से बने 24 पुल, अंदरूनी गांवों तक पहुंच हुई आसान Balrampur News: नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, इलाके में मचा हड़कंप Land Fraud: दूसरे की जमीन को अपनी बताकर 12 लाख में किया सौदा, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार CG News: बेकाबू अर्टिगा का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, CCTV फुटेज वायरल Cyber Fraud: थलापति विजय का PA बताकर लगाया चूना, छह गुना मुनाफे के लालच में गंवाए 87 हजार Amit Jogi: गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाने पहुंचे अमित जोगी, आपत्तिजनक वीडियो मामले में पूछताछ Bridge Construction: कांकेर में विकास की नई राह, 174 करोड़ से बने 24 पुल, अंदरूनी गांवों तक पहुंच हुई आसान Balrampur News: नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, इलाके में मचा हड़कंप Land Fraud: दूसरे की जमीन को अपनी बताकर 12 लाख में किया सौदा, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › जगदलपुर (बस्तर) › Bastar News: मिठाइयों की जांच में देरी, त्योहार ख…
Delay in test reports for Diwali sweets samples(Image Source: social media)
Delay in test reports for Diwali sweets samples(Image Source: social media)
जगदलपुर (बस्तर)

Bastar News: मिठाइयों की जांच में देरी, त्योहार खत्म होने के बाद भी रिपोर्ट का इंतजार

Bastar News: दीपावली के दौरान बस्तर में खाद्य विभाग ने मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों के 37 नमूने जांच के लिए एकत्र किए, लेकिन त्योहार बीतने के बाद भी उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। जगदलपुर में खाद्य जांच प्रयोगशाला नहीं होने के कारण सैंपल करीब 300 किलोमीटर दूर रायपुर भेजे जाते हैं।

भ
प्रकाशित: 17 Nov 2026, 04:19 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
जगदलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bastar News: त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ मिलावट का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए खाद्य विभाग ने दीपावली से पहले बाजार में बिकने वाली मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि दीपावली बीत जाने के बाद भी इन नमूनों की जांच रिपोर्ट विभाग को नहीं मिली है। ऐसे में जिन मिठाइयों की शुद्धता परखने के लिए सैंपल लिए गए थे, वे बाजार में बिक भी गईं और लोग उन्हें खा भी चुके हैं। बस्तर में खाद्य पदार्थों की जांच व्यवस्था की एक बड़ी समस्या सामने आई है। 
जगदलपुर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए स्थानीय प्रयोगशाला उपलब्ध नहीं है। इसके चलते विभाग को नमूने जांच के लिए करीब 300 किलोमीटर दूर रायपुर भेजने पड़ते हैं। लंबी दूरी और जांच प्रक्रिया में लगने वाले समय का असर यह हो रहा है कि रिपोर्ट आने तक संबंधित खाद्य सामग्री बाजार से निकल चुकी होती है।

तीन महीनों में लिए गए 103 नमूने 

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की अधिकारी पूनम कुंजाम के अनुसार, सितंबर में 30, अक्टूबर में 36 और नवंबर में दीपावली के दौरान 37 नमूने एकत्र किए गए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए रायपुर भेजा गया है। हालांकि, दीपावली के दौरान लिए गए नमूनों की रिपोर्ट अब तक विभाग को प्राप्त नहीं हुई है। 

रिपोर्ट आने तक खत्म हो जाता है मिलावटी सामान का बाजार

खाद्य पदार्थों की जांच का मकसद लोगों तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सामग्री पहुंचाना है। लेकिन बस्तर में मौजूदा व्यवस्था के चलते इस उद्देश्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर जांच रिपोर्ट आने के बाद किसी मिठाई या खाद्य सामग्री का नमूना अमानक पाया जाता है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। लेकिन तब तक बड़ी संख्या में लोग उस सामग्री का सेवन कर चुके होते हैं। दीपावली जैसे त्योहारों पर दूध, खोवा, पनीर, घी और मिठाइयों की खपत काफी बढ़ जाती है। ऐसे समय में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य पदार्थों की जांच समय पर होना बेहद जरूरी है। केवल नमूने एकत्र कर उन्हें दूसरी जगह भेज देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जांच रिपोर्ट भी इतनी जल्दी मिलनी चाहिए कि जरूरत पड़ने पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
सामने जगदलपुर में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अपनी प्रयोगशाला नहीं होने से विभाग को हर बार रायपुर पर निर्भर रहना पड़ता है। इसका असर केवल त्योहारों के दौरान ही नहीं, बल्कि सालभर होने वाली खाद्य सुरक्षा जांच पर भी पड़ता है। अब सवाल यह है कि बस्तर जैसे बड़े संभाग में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए स्थानीय प्रयोगशाला की व्यवस्था कब होगी? क्या लोगों की सेहत से जुड़े मामलों में जांच रिपोर्ट के लिए इतनी लंबी प्रतीक्षा जरूरी है? खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए समयबद्ध जांच और स्थानीय स्तर पर लैब की उपलब्धता दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें