Friday, 13 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: जिला अस्पताल की मर्चुरी में लापरवाही, पोस्टमार्टम से पहले शव हुआ डीकंपोज Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान Chhattisgarh News: सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, ड्यूटी के दौरान 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर सहेली से ऐंठे 1.88 लाख रुपए Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: जिला अस्पताल की मर्चुरी में लापरवाही, पोस्टमार्टम से पहले शव हुआ डीकंपोज Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान Chhattisgarh News: सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, ड्यूटी के दौरान 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर सहेली से ऐंठे 1.88 लाख रुपए
W 𝕏 f
होम › जगदलपुर (बस्तर) › Jagdalpur News: कचरा सेंटर के खिलाफ फूटा लोगों का…
Residents protest against a waste facility in Jagdalpur(Image Source: social media)
Residents protest against a waste facility in Jagdalpur(Image Source: social media)
जगदलपुर (बस्तर)

Jagdalpur News: कचरा सेंटर के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क पर उतरे वार्डवासी

Jagdalpur News: सिविल लाइन वार्ड में एसएलआरएम सेंटर से फैल रही बदबू और अव्यवस्थाओं के विरोध में वार्डवासियों ने चक्काजाम किया। कांग्रेस ने शहर के बीच संचालित कचरा सेंटरों को आबादी से दूर शिफ्ट करने की मांग उठाई।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 13 Nov 2026, 03:02 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
जगदलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Jagdalpur News: शहर में कचरा प्रबंधन की बदहाल व्यवस्था अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। भंगाराम चौक के पास सिविल लाइन वार्ड में संचालित एसएलआरएम (SLRM) सेंटर से निकलने वाली तेज बदबू और अव्यवस्थाओं से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। लंबे समय से समस्या का सामना कर रहे वार्डवासियों ने चक्काजाम कर निगम प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कचरा सेंटर की समस्या को लेकर कई बार शिकायतें और आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार अनदेखी से परेशान लोगों ने आखिरकार आंदोलन का रास्ता अपनाया।

शहर के बीच से कचरा सेंटर हटाने की मांग 

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने भी स्थानीय लोगों का समर्थन करते हुए नगर निगम प्रशासन और महापौर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि शहर के बीच आबादी वाले इलाकों में कचरा सेंटरों का संचालन लोगों के स्वास्थ्य और दैनिक जीवन को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने भंगाराम चौक के पास स्थित एसएलआरएम सेंटर सहित शहर के अन्य कचरा सेंटरों को आबादी से दूर दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

 सुशील मौर्य ने कहा कि रेलवे कॉलोनी, धरमपुरा और नया मुंडा सहित शहर के दूसरे इलाकों में भी कचरा सेंटर संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों को भी आबादी वाले क्षेत्रों से दूर स्थापित किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निगम प्रशासन ने जल्द समस्या का समाधान नहीं किया और कचरा सेंटरों को शिफ्ट करने की दिशा में कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस और स्थानीय लोगों की ओर से आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें